शनिवार, 26 नवंबर 2022

नशामुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया उद्घाटन - रंजीत राज

भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई! विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि प्रभातफेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए झंझरिया पोखरा, डी०एम रोड होते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर होकर नशा नहीं करने के स्लोगन नारों के साथ लोगों को संदेश देते हुए नशा मुक्ति अभियान की जागरूक प्रभातफेरी निकाली। बतादें कि नशा मुक्ति दिवस को विभिन्न
गतिविधियां आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के द्वारा पत्र भी प्रेषित किया गया था। पत्र के आलोक में सभी गतिविधियों का आयोजन पूरी निष्ठा एवं तत्परता से विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। नशा मुक्ति अभियान की प्रभातफेरी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी के सानिध्य में विद्यालय के छात्राओं द्वारा निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से
छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्घाटन मेरे द्वारा किया गया। वही विद्यालय के शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने सुरीले आवाजों में नशामुक्ति से जुड़े गीत को प्रस्तुत किया गया, जो काफी सराहनीय रहा। अंत में शिक्षक चन्द्रदेव सिंह जी ने नशामुक्ति में आये सभी के प्रति आभार ज्ञापित किये। इस मौके पर मेरे सहित विद्यालय के शिक्षकगण सोना देवी, वीणा सहाय, इन्दु कुमारी, चन्द्रदेव सिंह, सौरभ कुमार, सोनी कुमारी, सुगंधा कुमारी,अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                              –Advertisment

                  




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें