सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

32,91,532 रुपयें का भुगतान पर बोर्ड बैठक में मजबूती से उठाऊंगा सवाल - रंजीत राज

पारदर्शी तरीके से होगा नगर पंचायत के तालाबों का कायाकल्प - रंजीत राज

जनता के विश्वास को टूटने नहीं दूंगा - रंजीत राज

जगदीशपुर/भोजपुर आप सभी वार्ड संख्या - 06 के सम्मानित नागरिक/मतदाताओं के प्यार, आशीर्वाद, सहयोग और प्रयास की बदौलत ही मैं पुनः दूसरी बार नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या - 06 से पार्षद पद के लिए विजय श्री के माला धारण करने का सौभाग्य प्राप्त किया हूँ। मुझे जन समर्थन देने के लिए आप सभी का मैं अपने प्रफ्फुलित हृदय से अभिनंदन करता हूँ। जनता के विश्वास को टूटने नही दूंगा।      झूठ के आगे सत्य को झुकने नही दूंगा ।। निरन्तर बढ़ते रहना है विकास की ओर।   वार्ड के साथ नगर का विकास का कारवां रुकने न दूंगा ।।    

लोक सूचना पदाधिकारी द्वारा अधिकत्तर मामलों में तय समय अवधि में नहीं दी जाती है सूचना - रंजीत राज

अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण निष्क्रिय है सूचना का अधिकार कानून - रंजीत राज

नशामुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया उद्घाटन - रंजीत राज

भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई! विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि प्रभातफेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए झंझरिया पोखरा, डी०एम रोड होते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर होकर नशा नहीं करने के स्लोगन नारों के साथ लोगों को संदेश देते हुए नशा मुक्ति अभियान की जागरूक प्रभातफेरी निकाली। बतादें कि नशा मुक्ति दिवस को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के द्वारा पत्र भी प्रेषित किया गया था। पत्र के आलोक में सभी गतिविधियों का आयोजन पूरी निष्ठा एवं तत्परता से विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। नशा मुक्ति अभियान की प्रभातफेरी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी के सानिध्य में विद्यालय के छात्राओं द्वारा निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस नुक...

वगैर कार्य करायें जहाँ नगर पंचायत जगदीशपुर के द्वारा करोड़ों रुपयें की राशि गबन किया गया है, वही चंदे की राशि से नाली निर्माण करा रहे हैं स्थानीय लोग - रंजीत राज

सुशासन की सरकार के भ्रष्टाचार पर "जीरो टॉलरेंस नीति" के विरुद्ध है विनय कुमार - रंजीत राज

24,13,800 रुपये का गबन पर आखिरकार क्यों नहीं हो रही है F.I.R ? - रंजीत राज

जनहित की राशि गबन, लूटपाट पर क्यों नहीं करते हैं कार्रवाई श्री विनय कुमार ? - रंजीत राज

जनहित के राशि गबन करने वालों से कभी समझौता नही - रंजीत राज

इसी फोटो और एक विडियो क्लिप को लेकर जितेन्द्र कुमार (गुप्ता स्टूडियो) के द्वारा मुझ पर भ्रष्टाचारियों के साथ मिलने का आरोप लगाया गया है जो सरासर गलत है - रंजीत राज भोजपुर: जगदीशपुर नगरपालिका आम चुनाव 2022 के चुनावी दंगल में सभी पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मत देने का मांग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.09.2022 को सुबह के समय मेरे वार्ड के नारायण तिवारी उर्फ घुरुल मिश्रा के द्वारा फोन किया गया कि भैया कुछ आदमी आपसे मिलना चाहते हैं और आपका दरवाजा बंद है तो आप आकर मिल ले। नारायण तिवारी उर्फ घुरूल मिश्रा के फोन से ही मेरी सुबह का नींद खुली। मैंने आकर दरवाज़ा खोला तो दो चार व्यक्ति थे, जिसमें कुछ मेरे वार्ड के तथा तथा कुछ दूसरे वार्ड के सभी व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर बैठे, आने का कारण जानने का अभी पूछ ही रहा था तब तक मुख्यपार्षद प्रत्याशी रीता कुमारी भी मेरे घर के अंदर आ गई। रीता कुमारी के आने के बाद पता चला कि मेरे वार्ड के व्यक्ति तथा दूसरे वार्ड के व्यक्ति वोट के लिए रीता कुमारी के साथ चुनावी प्रचार कर रहे थे। दरवाजे पर आए हुए प्रत्याशी एवं व्यक...

जिसका मुझे आशंका था, वह विरोधियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया - रंजीत राज

जिसका मुझे आशंका था, वह विरोधियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया - रंजीत राज

श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाडी में अन्नप्राशन भोज का आयोजन किया गया।

मंदिर में श्री बांके बिहारी का अलौकिक शृंगार किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा - रंजीत राज

दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

जितने वृक्ष लगाएंगे उतना, प्रदूषण कम होगा - रंजीत राज

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आय-व्यय का मांगा ब्यौरा - रंजीत राज

बिहार नगरपालिका प्रकटीकरण अधिनियम 2008 भी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का हवाला देता है - रंजीत राज ---------------------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर को दिनांक 01.11.2020 से आदिनांक तक का विभिन्न तरह के विकास कार्यों के लिए मदवार प्राप्त राशि एवं व्यय राशि का  ब्यौरा  कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा। ब्यौरा मांगने का मुख्य वजह यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत सी योजनाओं का राशि प्राप्त होने के बाद भी स्थलीय रूप से कार्य पूर्ण नहीं कराया गया जबकि राशि का निकासी कर ली गई है। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करने पर कार्यालय कर्मी तथा कार्यपालक पदाधिकारी के बातों में विरोधाभास होता है। उक्त अवधि में राशि प्राप्त हुई या नहीं इसके बारे में कभी भी बोर्ड बैठक में नहीं बताया गया तथा कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जानकारी नहीं देकर अपने कर्तव्यहीनता तथा स्वेच्छाचारिता को अपनाया गया है। मेरे द्वारा पत्राचार कर इस वाक्या से अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, जिला पदाधिकारी भोजपुर सहित प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आव...

रेसर बॉय क्लब के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया - रंजीत राज

आपकी सफलता आपका सोच है - रंजीत राज -------------------------------------------------------------------------- भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर के दयाराम पोखरा के समीप रेसर बॉय क्लब के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास व दूर दराज से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया। बतादें कि आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव (निवर्तमान मुख्य पार्षद नगर पंचायत जगदीशपुर) द्वारा व्हिसल बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह दौड़ प्रतियोगिता तीन चरणों में क्रमश: 2000 मीटर, 1500 मीटर और 500 मीटर की थी। 2000 मीटर वर्ग में राहुल यादव, श्यामबली राजभर व अभी यादव ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही 1500 मीटर वर्ग में सोनू यादव, रोहित राजभर व धनजी यादव ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 500 मीटर वर्ग में सुनील पाल, सोनू यादव व श्रीकृष्ण राजभर ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही लड़कियों के द्वारा 500...

कन्या मध्य विद्यालय में झंडात्तोलन कार्यक्रम में हुआ शामिल - रंजीत राज

स्वाधीनता का ठीक प्रकार से पालन तभी हो सकता है जब हम ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण करके देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव रखें - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या - 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। झंडात्तोलन प्राचार्या श्रीमती रीना कुमारी द्वारा मेरे एवं समस्त विद्यालय के शिक्षकगण की उपस्थिति मे किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडोत्तोलन करने के  बाद प्राचार्या श्री कुमारी ने कहा कि हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमें यह आजादी वीर योद्धाओं के शहादत के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के कई वीर सपूतों, बेटियों ने अपनी जान तक देश के लिए न्यौछावर कर दी। महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तात्या टोपे, मंगल पाण्डेय, सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य के संघर...

गांव की पारंपरिक पूजा एवं उत्सव ही समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं - रंजीत राज

गांव की पारंपरिक पूजा एवं उत्सव ही समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं - रंजीत राज -------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर स्थित वार्ड संख्या - 01 में शनिवार को तुरहा समाज के लोगों द्वारा शनिचरा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिचरा बाबा का पूजा तुरहा समाज के लोगों द्वारा विगत वर्षो से प्रत्येक साल बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। वार्षिक पूजा को लेकर शनिचरा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के दौरान वहा एक छोटा सा मेला का आयोजन भी हुआ था, जिसमें सड़क किनारे कई तरह की अस्थाई दुकानें सजी हुई थी। ध्वनि विस्तार यंत्र से भक्ति गीत बज रहे थे। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया था। बतादे कि शनिचरा बाबा को मुख्य रूप से इस बिरादरी का कुलदेवता के रूप में माना जाता है। पूजा समारोह में माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए संतोष कुमार यादव, (निवर्तमान मुख्य पार्षद, नगर पंचायत जगदीशपुर),संजय पासवान  आज हमारे नगर में एकता और सामाजिक सद्भाव इन्हीं उत्सवों की बदौलत कायम है - संतोष कुमार यादव (निव...

स्थायी विद्युत कर्मी की प्रतिनियुक्ति के लिए किया गया पत्राचार - रंजीत राज

स्थायी विद्युत कर्मी की प्रतिनियुक्ति के लिए किया गया पत्राचार - रंजीत राज --------------------------------------------------------------------------------- भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर अन्तर्गत अवस्थित विद्युत पावर ग्रिड/विद्युत पावर सबस्टेशन में एक भी स्थायी विद्युत कर्मी नहीं होने के कारण शहरवासियों को विद्युत संबंधित समस्याओं का काफी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विद्युत की कटौती भी काफी मात्रा में की जाती है। अस्थायी कर्मी रहने के कारण विद्युत कटौती के पश्चात् शहरी क्षेत्र में काफी देर तक विद्युत बाधित रहता है। बरसात के दिनों में विद्युत तार क्षतिग्रस्त होने से विद्युत कटौती बढ़ जाती है। जिसे अस्थायी विद्युत कर्मी के द्वारा सहज ढंग से मरम्मती नहीं किया जाता है, जिसके कारण पुनरावृति होती रहती है। नगर की इस जनहित की समस्याओं को देखते हुए मैं रंजीत राज, (निवर्तमान पार्षद - 06, नगर पंचायत जगदीशपुर) मेरे समकक्ष सुरेन्द्र प्रसाद साह (निवर्तमान पार्षद - 18, नगर पंचायत जगदीशपुर) के द्वारा पत्र में संयुक्त हस्ताक्षर बनाकर माननीय केन्द्रीय मंत्री (विद्युत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा), माननीय मं...

दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधे - रंजीत राज

वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प हम सभी को लेने की जरूरत है। ------ - ---------------------------------------------------------------------- भोजपुर :   जगदीशपुर नगर के दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में जय हिन्द फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाये गए। जिसका नेतृत्व फाउंडेशन सचिव श्री मनोज कुमार ने किया। श्री कुमार ने बताया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये। बतादें कि इस कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान मुख्य पार्षद श्री संतोष कुमार यादव सहित निवर्तमान वार्ड पार्षद श्री सुरेंद्र कुमार साह अर्जुन प्रसाद, रंजीत राज एवं अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ बरगद का पौधा रोपण करके किया गया। निवर्तमान मुख्य पार्षद श्री संतोष कुमार यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। आज प्राय: देखा...

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आचार्य श्री अरुण कुमार पाण्डेय के सानिध्य में शिव रुद्राभिषेक पूजा में हुआ शामिल - रंजीत राज

भोजपुर: जगदीशपुर स्थित छठिया पोखरा के समीप शिव मंदिर में आचार्य श्री अरुण कुमार पाण्डेय के सानिध्य में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक पूजा किया गया। बतादें कि शिवपुराण के रुद्र संहिता में सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव हर मनोकमना पूरी करते हैं। साथ ही इससे ग्रह जनित दोष और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। सनातन धर्म में यह सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली पूजा मानी जाती है। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव के रुद्र रूप का अभिषेक करना। सावन में शिवलिंग पर रुद्र मंत्रों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। वर्तमान समय में अभिषेक रुद्राभिषेक के रूप में ही विश्रुत है। भगवान शिव के कई अभिषेक होते हैं लेकिन रुद्राभिषेक का अपना अलग स्थान है। यह श्रेष्ठ ब्रह्मणों द्वारा करवाया जाता है। अपनी जटाओं में पतित पावनी मां गंगा को धारण करने वाले शिव को रुद्राभिषेक की जलधारा विशेष प्रिय है। पुराणों के अनुसार, सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका: अर्थात् सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा...

आर०टी०आई० कार्यकर्ताओं की जन सम्मेलन में हुआ शामिल - रंजीत राज

(पटना) - आज पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) भवन में बिहार में हो रहे आर०टी०आई० कार्यकर्ताओं की हत्या, उनके ऊपर झूठे मुकदमे, शोषण-परेशान सहित अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर सोशल अकाउंट अबिलिटी फोरम फॉर एक्शन एण्ड रिसर्च (SAFAR), सूचना के जन अधिकार का राष्ट्रीय अभियान, जन जागरण शक्ति संगठन, भोजन का अधिकार अभियान एवं बिहार और जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, बिहार संस्थान के द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया। बिहार के सभी जिलों से आये हुए सभी आर०टी०आई० कार्यकर्ताओं के द्वारा कही गई बातों में एक समान्य मुद्दा उभर कर  आया कि किसी भी कार्यालय से सूचना मांगने पर आवेदक को परेशानियो का सामना करना पड़ता है। जिसमें उसको रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर एवं करा दी जाती है। कार्यालय में सूचना का अधिकार का आवेदन लगाने पर ऐसा लगता है, जैसे कि लोक सूचना पदाधिकारी की जान मांग ली गई हो। इस जन सुनवाई आयोजन के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की जिस कार्यालय/विभाग में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है उस कार्यालय/विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सूचना देने में आनाकानी, भ्रामक/गलत सूचना दे...