बुधवार, 24 अगस्त 2022

दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

जितने वृक्ष लगाएंगे उतना, प्रदूषण कम होगा - रंजीत राज

भोजपुर : जगदीशपुर नगर के दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाये गए। जैसे - नीम, आम, जामुन, अमरूद, कदम, सागवान, पीपल, मुहवानी व बोतल पाम आदि। जिसका नेतृत्व श्री सुरेन्द्र प्रसाद साह (निवर्तमान पार्षद - 18 व भावी मुख्य पार्षद प्रत्याशी, नगर पंचायत जगदीशपुर) ने किया। श्री साह ने

कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वृक्ष हमें प्राण वायु देते है व पेड-पौधों से ही हमें जल मिलता है इसलिए पेड़-पौधे ही जीवन का आधार है। हमें व आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण, जल हेतु वनों को सजोंह कर रखना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व उनकी देखरेख करने की अपील की। बतादें कि इस कार्यक्रम में पहुंचे श्री अर्जुन प्रसाद (पूर्व उपमुख्य पार्षद, नगर पंचायत जगदीशपुर ), श्री रंजीत राज (निवर्तमान वार्ड पार्षद - 06, नगर पंचायत जगदीशपुर) सहित नायक सिंह एवं अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा
सामूहिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ बोतल पाम का पौधा रोपण करके किया गया। जिसमें लगभग 101 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए हैं। वही नगर के पूर्व उपमुख्य पार्षद अर्जुन प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने के अलावा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही मैं रंजीत राज लोगों से निवेदन करता हूं कि प्रत्येक नागरिक एक वृक्ष जरूर लगाएं। "प्रदूषण की समस्या से हमें निपटना होगा। हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। हमें इसका उपाय खुद ही निकालना होगा। जितने वृक्ष लगाएंगे उतना, प्रदूषण कम होगा। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजकुमार राम, संतोष शर्मा, विश्वनाथ राम, अवधेश कुमार ठाकुर, संतोष पाण्डेय, मल्लु कुमार राम, पप्पु यादव, गब्बर जी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे। 


हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                              –Advertisment– 

पता – पीरो रोड, नया टोला खानबाग, जगदीशपुर, भोजपुर


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें