सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है - रंजीत राज

योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है - रंजीत राज --------------------------------------------------------------------------- (#बिहार) "योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। जिसके बाद 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष...

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उनके चम्मचों को खुलेआम चुनौती :- रंजीत राज

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उनके चम्मचों को खुलेआम चुनौती :- रंजीत राज -----------------------------------------------------------------------------  (#बिहार) नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के भ्रष्टाचार एवं राशि गबन को हमारे एवं सहयोगियों के द्वारा उजागर करने पर गद्दार कहने वालों मुख्य पार्षद मुकेश कुमार सहित उनके चम्मचों को खुली चुनौती है कि किसी भी तिथि को आम जनता की अदालत में भ्रष्टाचार एवं नगर पंचायत में व्याप्त आर्थिक आतंकवाद पर बहस कर ले। मुख्य पार्षद किस तरह का विकास पुरुष है यह बात किसी से भी छुपी नहीं है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत क्या है कि मुख्य पार्षद की पत्नी रीता कुमारी के कार्यकाल में किस तरह षड्यंत्र कर तत्कालीन BDO प्रभाकर कुमार, राम एकबाल प्रसाद सहित सभी साजिश कर करोड़ो रुपयें की पेंशन राशि कार्यपालक पदाधिकारी को नहीं भुगतान कर कर्मचारी के नाम से चेक कटवाकर राशि गबन की गई। राशि गबन उपरान्त प्राथमिकी दर्ज हुई जिसके कारण एक कर्मी की मौत भी हो गयी जो विधवा, दिव्यांग और वृद्धा पेंशन की राशि गबन राशि का षड्यंत्र रच सकता है वो अन्य राशि गबन हेतु षड्यंत्र रच...

15,84,000 रुपयें गबन की जांच को प्रभावित एवं गुमराह करने की नियत से गबनकर्ताओं द्वारा लिपापोती करने का प्रयास :- समहुत यादव

15,84,000 रुपयें गबन की जांच को प्रभावित एवं गुमराह करने की नियत से गबनकर्ताओं द्वारा लिपापोती करने का प्रयास :- समहुत यादव ----------------------------------------------------------------------------- (#आपकी बात) नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के भूतपूर्व मुख्य पार्षद एवं वर्तमान मुख्य पार्षद की पत्नी श्रीमती रीता कुमारी के कार्यकाल वित्तीय वर्ष 2015-16 में वार्ड संख्या - 18 में श्री दूधनाथ बाबा तक मिट्टी रोड निर्माण योजना संख्या - 06 एवं 08 की 15,84,000 रुपयें की राशि षड्यंत्र एवं फर्जीवाड़ा कर अभिकर्ता श्री गुप्तेश्वर प्रसाद, कनीय अभियंता प्रिंस कुमार सहित अन्य द्वारा अपने निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु गबन कर ली गई थी। इस गबन पर रंजीत राज पार्षद, वार्ड संख्या - 06 के द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया गया था। जिसकी जांच हेतु पदाधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं, इन सब बातों से घबराकर जांच को प्रभावित एवं लोक शिकायत निवारण न्यायालय को गुमराह करने की नियत से वर्तमान मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी जगदीशपुर द्वारा उक्त स्थल पर थोड़ी बहुत मिट्टी डाल...

अनुमंडल कार्यालय के अधिवक्ता भवन में हुई अनुमंडल पदाधिकारी का विदाई -सह- अभिनंदन समारोह

अनुमंडल कार्यालय के अधिवक्ता भवन में हुई अनुमंडल पदाधिकारी का विदाई -सह- अभिनंदन समारोह ----------------------------------------------------------------------------- (#आपकी बात)  जगदीशपुर,भोजपुर व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडल न्यायालय के विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा मंगलवार दिनांक 05.06.2018 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा, विद्वान, कर्तव्यनिष्ठ निवर्त्तमान अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज का विदाई समारोह एवं नये युवा विद्वान अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार का स्वागत समारोह का कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न किया गया। जिसमें विभिन्न अधिवक्ताओं द्वारा पुराने एवं नये अनुमंडल पदाधिकारी को उपहार एवं बुके देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा एवं व्यवहार न्यायालय जगदीशपुर के विद्वान मुंसिफ श्री नीरज किशोर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। विभिन्न विद्वान अधिवक्ता एवं अन्य वक्ता के द्वारा कुमार पंकज को तेजस्वी एवं अपने कार्यशैली से आमजन के प्रति गहरी पैठ बनाने वाले प्रभावशाली धनी व्यक्तित्व का आदमी कहा गया। साथ ही नये अनुमंडल पदाधिकारी ...

अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के तबादला से भ्रष्टाचारियों में जश्न का माहौल - रंजीत राज

अनुमंडलाधिकारी, जगदीशपुर - कुमार पंकज अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के तबादला से भ्रष्टाचारियों में खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस दुःखी भी है। - रंजीत राज ----------------------------------------------------------------------------- #बिहार जगदीशपुर,भोजपुर के युवा ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, व्यवहार कुशल, विद्वान अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज के तबादला से नगर पंचायत जगदीशपुर भ्रष्टाचारियों सहित अन्य भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वालों एवं लकीर के फकीर करने वालों में खुशी का माहौल है। युवा पदाधिकारी ने अपने फर्ज के प्रति वफादार रहते हुए बहुत ही कम समय में अनुमंडल क्षेत्र के अधीन कानून के प्रति आस्था रखने वालों में गहरी पैठ बना ली थी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के 160वीं विजयोत्सव समारोह का अविस्मरणीय कार्यक्रम का सफल समापन होना कुमार पंकज की बौद्धिक एवं कुशल प्रशासनिक क्षमता समस्त जनमानस को मार्गदर्शित एवं गौरवान्वित करता है। माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार जहाँ युवा पदाधिकारी को जिला एवं अनुमंडल में शीर्ष पदों पर पद स्थापित करने के लिए...

विजयश्री दिलाने वाली जनता जनार्दन को कोटी-कोटी धन्यवाद - रंजीत राज

विजयश्री दिलाने वाली जनता जनार्दन को कोटी-कोटी धन्यवाद - रंजीत राज --------------------------------------------------------------------------- #बिहार नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के नगरपालिका आम चुनाव 2017 में चुनावी जीत में मेरे गले में विजय श्री की माला डालने वाली वार्ड संख्या - 06 की समस्त आदरणीय जनता जनार्दन सहित नगर पंचायत जगदीशपुर के उन सभी स्नेही स्वजनों, मित्रगण, जनता को कोटी-कोटी बधाई। जिनके अथक प्रयास, अमूल्य योगदान से मेरी चुनावी जीत सुनिश्चित हुई मैं अपने वादे के मुताबिक नगर पंचायत जगदीशपुर में व्याप्त घोर आर्थिक आतंकवाद रूपी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई जारी रखा हूँ, और निरंतर जारी रहेगी। मेरे द्वारा नगर पंचायत जगदीशपुर में आर्थिक अपराध, षड्यंत्र के तहत अपने निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु घोटाला किये गये राशि के विरुद्ध की गई शिकायत निम्न प्रकार से है -          1.  वित्तीय वर्ष 2015 16 में नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या की स्थिति श्री शिव जी पोखरा के उत्तर तरफ़ फर्जी पार्क निर्माण के नाम पर 10,00,000 रुपए की राशि उक्त स्थल पर व...

मापी पुस्तिका के प्रभारी स्वर्गीय देवलाल राम पर प्राथमिकी दर्ज - रंजीत राज

मृत व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मानवता को किया गया शर्मसार - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------------- #बिहार नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के वार्ड संख्या - 06 में योजना संख्या 37/2013-14 झाझरिया पोखरा से दुर्गा मंदिर होते हुए बांके साह के घर तक नाला निर्माण योजना में की गई अनियमिता से संबंधित जाँच उप विकास आयुक्त भोजपुर के अध्यक्षता में की गई। जिसमें उक्त योजना का मापी पुस्तिका नगर पंचायत कार्यालय से गायब पाई गई। मापी पुस्तिका के संबंध में नगर पंचायत कर्मी द्वारा जाँच दल को भी गुमराह किया गया। जाँच दल द्वारा इस संबंध में बहुत सारी गलतियां पकड़ी गई, पूर्व में भी इस नाला निर्माण योजना की जाँच में वार्ड संख्या 6 स्थित मुख्य सड़क नाला, (डी० एम० रोड़) के अनियमितता पर हुई कारवाई। तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनुभूति श्रीवास्तव सहित अन्य पर मेरे शिकायत आवेदन पत्र पर "प्रपत्र क'' गठित हो चुकी है। जाँच के दौरान प्रथम दृष्टया योजना में गड़बड़ी प्रमाणित होने पर मापी पुस्तिका के प्रभारी पर स्थानीय थाने में प...

अपने बच्चों के शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने में अपने भूमिका को समझे अभिभावक - रंजीत राज

शिक्षा के क्षेत्र में लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का कार्य शुरु हुआ - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार :-        जगदीशपुर, प्रखंड कॉलोनी में प्रमोद कुमार सिंह (ट्रेनर), विद्यालय शिक्षा समिति भोजपुर के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया गया, बतादे की प्रशिक्षण 10 मई से 12 मई 2018 को होना है। ये प्रशिक्षण जगदीशपुर के मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समिति सचिव एवं पदेन अध्यक्ष के लिए है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य - 1. विद्यालय के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना। 2. विद्यालय में अच्छी शिक्षण व्यवस्था सुनिष्चित करने में समुदाय की भूमिका को समझना। 3. विद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थी प्रतिनिधि की भूमिका की समझ उत्पन्न करना। 4. विद्यालय प्रबंधन में विद्यालय शिक्षा समिति की सहयोगात्मक और पर्ववेक्षनात्मक भूमिका को समझना । 5. विद्यालय आंकलन के लिए ...

एक ऐसा योद्धा जिसने नहीं झुकाया अकबर के आगे सिर - रंजीत राज

अपनी मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन का बलिदान कर देने वाले ऐसे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके स्वामिभक्त अश्व चेतक को शत-शत कोटि-कोटि प्रणाम।  ---------------------------------------------------- प्रतापी राजा महाराणा प्रताप  महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किये। महाराणा प्रताप ने मुगलो को कई बार युद्ध में भी हराये एवं कभी भी अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किये अकबर महाराणा प्रताप का सबसे बड़ा शत्रु था, पर उनकी यह लड़ाई कोई व्यक्तिगत द्वेष का परिणाम नहीं था, हालांकि अपने सिद्धांतो और मूल्यो की लड़ाई थी। अकबर अपने क्रूर साम्राज्य का विस्तार करना चाहता था, जबकि एक तरफ महाराणा प्रताप अपनी भारत माँ की स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहे थे। अकबर और महाराणा प्रताप के बीच कई बार युद्ध हुआ। महाराणा प्रताप समय की लंबी अवधि के संघर्ष के बाद मेवाड़ को मुक्त करने में सफल रहे और वो समय मेवा...

बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन :- रंजीत राज

बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन :- रंजीत राज ------------------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार जगदीशपुर, भोजपुर में आँगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या - 55 वार्ड संख्या - 06 मिश्र टोली में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पटना के आदेश के आलोक में बाल संरक्षण समिति का गठन सेविका मनोरमा देवी,सहायिका चिंता देवी,बच्चों की माताओं सहित मेरे उपस्थिति में की गई। बाल संरक्षण समिति का गठन के लिए की गई बैठक           बाल संरक्षण समिति का गठन का कार्य हिंसा, शोषण, अनुचित व्यवहार एवं उपेक्षा में बच्चों की सुरक्षा करना है बाल अधिकार संरक्षण के संबंध राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कई आयोग गठन हुआ है। जिसका मुख्य कार्य बच्चों के बचपन को बचाना है।                  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना 5 मार्च 2007 को हुई थी। इसकी स्थापना राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के तहत बच्चों को दिए गए अधिकारों जैसे समानता 6 से 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा,...

विजयोत्सव को ध्यान में रखते हुए आमरण अनशन स्थगित :- रंजीत राज

विजयोत्सव को ध्यान में रखते हुए आमरण अनशन स्थगित :- रंजीत राज ----------------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार दिनांक 19.04.2018 को अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, भोजपुर के साथ, दिनांक - 21.04.2018 को बाबू वीर कुँवर सिंह किला मैदान के उत्तर द्वार पर आमरण अनशन करने वाले अनशनकारियों कुमार मार्कण्डेय सिंह, (अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय भोजपुर), रंजीत कुमार उर्फ रंजीत राज माननीय वार्ड पार्षद वार्ड संख्या- 06 नगर पंचायत जगदीशपुर एवं लालबाबू सिंह उर्फ समहुत यादव, सामाजिक अनुमंडल पदाधिकारी,जगदीशपुर के आवास पर बैठक करते हुए... कार्यकर्ता के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के आवास पर वार्ता हुई, जिसमें 1857 के स्वत्रंता संग्राम के अमर योद्धा बाबू वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव के महता को ध्यान में रखते हुये आमरण अनशन स्थगित करने का अनुरोध विद्वान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया । जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया.... अनशनकारियों द्वारा इस शर्त के साथ आमरण अनशन स्थगित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया कि विजयोत्सव कार्यक्रम की सफल समा...

आर्थिक अपराध के शिकायत पर मिली सदन से निष्काषित की धमकी :- रंजीत राज

आर्थिक अपराध के शिकायत पर मिली सदन से निष्काषित की धमकी :- रंजीत राज ------------------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार दिनांक - 18.04.2018 को मासिक बोर्ड बैठक में नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के मुख्य पार्षद मुकेश कुमार द्वारा भ्रष्टाचार पर माननीय उच्च न्यायालय पटना में दायर आपराधिक रिट याचिका 1309/2017 एवं नगर पंचायत में व्याप्त आर्थिक आतंकवाद के विरुद्घ स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारीयों के पास लिखित शिकायत के मुद्दे पर धमकी भरे लहजे में मुझे कहा गया कि चाहे कितना भी लिखित शिकायत करो कुछ नही होगा और नगर पंचायत में जो भी शिकायत आवेदन दिए हो उसका निष्पादन नहीं होगा एवं अपने शक्ति का प्रयोग कर सदन से लगातार निष्काषित करता रहूँगा। इस संबंध में लिखित शिकायत मैंने अधिकारियों के पास किया हूँ।                          नगर पंचायत जगदीशपुर के पदाधिकारी समाज एवं मानव कल्याण के बजाय अपने ही स्वार्थ सिद्धि में लगे र...

प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फ़ोन से किया बात ! - रंजीत राज

प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फ़ोन से किया बात - रंजीत राज

विधायक मद से पेयजल की सुविधा मिली ! - रंजीत राज

विधायक मद से पेयजल की सुविधा मिली ! - रंजीत राज जगदीशपुर, (भोजपुर) :- नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या - 06 सहित सभी वार्डो में माननीय विधायक श्री रामविशुन सिंह (लोहिया जी) के मद से चापाकल लगाया गया। जिससे गर्मी के दिनों में नगरवासियों सहित विधायक मद से वार्ड संख्या - 06 में लगा चापाकल   राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इस कार्य के लिए माननीय विधायक जी को धन्यवाद सहित इस ओर ध्यान आकृष्ट करना है कि अपने मद से और चापाकल लगाने की आवश्यकता है। क्योंकि क्षेत्रफल के अनुसार वार्ड में और चापाकल की जरूरत है। जिससे सभी क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सके।         धन्यवाद सहित......                       रंजीत कुमार उर्फ रंजीत राज                         पार्षद, वार्ड संख्या - 06                        नगर पंचायत, जगदीशपुर        ...

विभाग के द्वारा क़ानूनी कारवाई में दोहरी नीति ! - रंजीत राज

विभाग के द्वारा क़ानूनी कारवाई में दोहरी नीति ! - रंजीत राज जगदीशपुर, (भोजपुर) - अरवल के मुख्य पार्षद को 1.17 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पर बर्खास्त करना नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना द्वारा की गई कारवाई दोहरी नीति को उजागर करती है। नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर में 18 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है। मगर शिकायत करने के बावजूद भी किसी भी तरह की क़ानूनी कारवाई नही हो रही है। वर्त्तमान समय मे लूट की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। जिस दिनांक 06.04.2018 में दैनिक जागरण अख़बार में प्रकाशित आरोप के आधार पर अरवल के मुख्य पार्षद को बर्खास्त किया गया है। उससे कही एकगुना- दोगुना नही बल्कि 50/60 गुना वित्तीय अनियमितता, गबन/घोटाला जगदीशपुर नगर पंचायत में है। लेकिन कोई भी कारवाई नही होना नगर विकास एवं आवास विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है?

गुरु का स्थान सर्वोपरि है ! - रंजीत राज

गुरु का स्थान सर्वोपरि है ! - रंजीत राज -------------------------------------------- जगदीशपुर, (भोजपुर) मैं अपने द्वारा सम्बोधन में गुरुजनों से आग्रह किया कि आप के कंधों पर देश का उज्ज्वल भविष्य है। गुरु का स्थान सर्वोपरि है। आप बच्चों को ऐसी शिक्षा दे जिससे वो नैतिक एवं चरित्र के साथ एक अच्छा इंसान बने। और साथ ही छात्राओं को परीक्षा प्रगति रिपोर्ट देते हुए ... विद्यालय के छात्राओं से कहा कि गुरुजनों का आदर सम्मान करते हुए अनुशासन में रहकर शिक्षा को ग्रहण करें । शिक्षा, समाज की एक पीढ़ी द्वारा अपने से निचली पीढ़ी को अपने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना जी द्वारा बच्चे को प्रगति रिपोर्ट देते हुए। ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है। इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में काम करती है, जो व्यक्ति विशेष को समाज से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा समाज की संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखती है। बच्चा शिक्षा द्वारा विद्यालय की छात्राएं... समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है ...

भ्रष्टाचार को मौलिक अधिकार घोषित कर देनी चाहिए ! - रंजीत राज

भ्रष्टाचार को  मौलिक अधिकार घोषित कर देनी चाहिए ! - रंजीत राज ---------------------------------------------------------- भोजपुर, (बिहार) - नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर को पथ- नाला योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2017-2018 में विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के विभिन्न विभागीय पत्रों के द्वारा कुल 3,33,75,656 रुपयें की राशि प्राप्त हुई है। पत्र में स्पष्ट वर्णन है कि योजनाओं का कार्यन्वयन ई० टेन्डरिंग से कराना है। लेकिन सरकार के आदेश को ताक पर रख कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद सह पीठासीन पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर द्वारा मार्च लूट नियत से विभागीय कार्य 3-4 इंच P.c.c घटियापूर्ण कराके लूट-खसोट की जा रही है। नगर पंचायत में कोई भी कार्य कानून सम्मत एवं नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत नहीं कराके अपने मनमर्जी द्वारा कराया जाता है। जो बिहार के ''सुशासन सरकार" की मुँह पर नगर पंचायत की ''भ्रष्टाचार" का करारा तमाचा है। शिकायत करने के बावजूद भी किसी भी तरह की कारवाई नहीं हो रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि क़ानून सिर्फ गरीब, असहाय, कमजोर ...

जगदीशपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की गहरी पैठ

नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपयें की जनहित की राशि का गबन :- रंजीत राज

भोजपुर, (बिहार) ------------------------- नगर पंचायत में पूरी तरह भ्रष्ट तंत्र द्वारा संचालित भ्रष्ट सरकार अपने भ्रष्टाचार से जगदीशपुर के ऐतिहासिक धरती को कलंकित कर रही है। भ्रष्टाचार, षड्यंत्र एवं फर्जीवाड़ा के तहत करोड़ों रुपये की जनहित हेतु प्राप्त राशि को गबन कर ली गई है। इस गबन में शिवजी पोखरा वार्ड संख्या - 01 की 2015-2016 में योजना संख्या 04 एवं 05 की पार्क निर्माण की राशि 10,000,00 रुपये, दूधनाथ बाबा की सड़क निर्माण की 15,84,000 रुपये, झंझरिया पोखरा की 20,00,000 रुपये, बौली तालाब की लगभग ₹5,00,000, कब्रिस्तान की ₹5,00,000 रुपये, हुनहुन गोसाई से कुंवर सिंह किला मैदान तक नाला निर्माण 32,00,000 से अधिक की राशि इसी तरह से घोटाला की कड़ी दर कड़ी बनाकर करोड़ों रुपये गबन कर ली गई है। रंजीत राज, पार्षद - 06, नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर, (बिहार) यह चंद वो उदाहरण  है जिसमें में एक छेदी हुई पाई भी खर्च नहीं हुई सीधा गबन। इसी गबन पर अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य पार्षद सहित अन्य व्यक्ति भी ऐशो-आराम कर रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के तहत गबन की गयी राशि को विकास कहते हैं। नगर पंचायत के ...

भारतीय नववर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही माना जाता है :- रंजीत राज

भारतीय नववर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही माना जाता है और इसी दिन से ग्रहों, वारों, मासों और संवत्सरों का प्रारंभ गणितीय और खगोल शास्त्रीय संगणना के अनुसार माना जाता है। आज भी जनमानस से जुड़ी हुई यही शास्त्रसम्मत कालगणना व्यावहारिकता की कसौटी पर खरी उतरी है। इसे राष्ट्रीय गौरवशाली परंपरा का प्रतीक माना जाता है। विक्रमी संवत किसी संकुचित विचारधारा या पंथाश्रित नहीं है। हम इसको पंथ निरपेक्ष रूप में देखते हैं। यह संवत्सर किसी देवी, देवता या महान पुरुष के जन्म पर आधारित नहीं, ईस्वी या हिजरी सन की तरह किसी जाति अथवा संप्रदाय विशेष का नहीं है। हमारी गौरवशाली परंपरा विशुद्ध अर्थो में प्रकृति के खगोलशास्त्रीय सिद्धातों पर आधारित है और भारतीय कालगणना का आधार पूर्णतया पंथ निरपेक्ष है। प्रतिपदा का यह शुभ दिन भारत राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्रमास के प्रथम दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि संरचना प्रारंभ की। यह भारतीयों की मान्यता है, इसीलिए हम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्षारंभ मानते हैं। आज भी हमारे देश में प्रकृति, शिक्षा तथा राजकीय कोष ...

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अनुशरण करें :- रंजीत राज

मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ऋणी हूँ। जिन्होंने रघुकूल मर्यादा के अनुरूप राजमहल छोड़कर जंगल गये व समाज के वंचित उस वानर, भालू वीरो के साथ लेकर महाबलशाली रावण का सर्वनाश किये। दलित के झूठे बैर खाकर समाज को वो सन्देश दिये जिसका अमल आज तक नही हो सका। हम सिर्फ राम का अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए उपयोग करते है मगर उनके कार्य व संदेश को अनुशरण नहीं करते है। जो हमारे सनातन धर्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अगर राम परशुराम बन गये तो फिर.............                            जय श्री सीता राम                 भारतीय सनातन धर्म की जय हो!

भगवान को ठगने वाला नगर पंचायत जगदीशपुर :- रंजीत राज

--------------------------- भोजपुर, बिहार । नगर पंचायत जगदीशपुर के भ्रष्टाचार की ये आलम है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कचड़ा संग्रह योजना की राशि से खरीदी गई कुछ ही Dustbin एवं Pole Mounted Bin (Steel) सामग्री को कमरे में छुपाकर रखा गया है। एवं इसी उपकरण के सहारे लाखों -लाख रुपये गबन की जा रही है। जब-जब राशि प्राप्त हो रही है तब-तब इसी उपकरण के सहारे राशि गबन की जा रही है। इनसब भ्रष्टाचार में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी, जगदीशपुर का संरक्षण प्राप्त है। आनेवाले दिनों में इनसब भ्रष्टाचार के तहत गबन की गई राशि का जवाबदेही कार्यपालक पदाधिकारी को होगी। ये लोग भगवान को ठगने वाले है तो, इंसानों को क्यों छोड़ेंगे ? किस तरह से शिवजी के पोखरा पर हिन्दुओं के महानतम पर्व छठ व्रत का हवाला देकर 10,000,00/- (दस लाख रूपये) की राशि गबन कर ली है। परन्तु कार्य स्थल पर 10 पैसे भी खर्च नहीं की गई। दस लाख रूपये की वसूली अगर नगर पंचायत के वार्ड नं० -01 से की जाये तो बच्चे से बूढ़े तक के प्रत्येक व्यक्ति पर लगभग 400/- रूपये की दर से राशि पड़ेगी ।

हत्याकाण्ड की पुनरावृत्ति की कोशिश - रंजीत राज

---------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार रंजीत राज, कुमार मुकेश सिंह एवं मार्कण्डेय सिंह पर रंगदारी माँगने संबंधित भूतपूर्व मुख्य पार्षद रीता कुमारी नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर बिहार द...

हत्याकाण्ड की पुनरावृत्ति की कोशिश - रंजीत राज

भोजपुर: रंजीत राज, कुमार मुकेश सिंह एवं मार्कण्डेय सिंह पर रंगदारी माँगने संबंधित भूतपूर्व मुख्य पार्षद रीता कुमारी नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर बिहार द्वारा दी गई आवेदन एवं प्राथिमिकी दर्ज होने पर रंजीत राज का कहना है कि इसी तरह से नगर पंचायत जगदीशपुर में की गई करोड़ो रूपये की सरकारी राशि गबन का विरोध करने वाले दिवगंत R.T.I कार्यकर्त्ता श्री मृत्युंजय सिंह के अलावे पूर्व विधायक श्री दिनेश सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम, नगर पंचायत जगदीशपुर, विनोद वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध लगातार पत्राचार करती रही है। इनके सभी शिकायत पत्रो में श्री मृन्तुंजय सिंह जांचोपरान्त निर्दोष साबित हुए। अपने मूल स्वभाव दृढ़ संकल्प के अनुरूप जगदीशपुर के विकास हेतु वट वृक्ष के समान इनके भ्र्ष्टाचार के तहत करोड़ो रूपये की राशि घोटाला उजागर करने के लिए R.T.I एवं शिकायत पत्रों को स्थानीय अधिकारियों से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों को शिकायत पत्र प्रेषित करते रहे जांच में दोषी पाए जाने पर करवाई नही होने पर मृन्तुंजय सिंह द्वारा पटना उच्च न्यायालय में सरकारी राशि घोटाला को लेकर एक रिट याचिका दायर की ग...