नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपयें की जनहित की राशि का गबन :- रंजीत राज
भोजपुर, (बिहार)
-------------------------
नगर पंचायत में पूरी तरह भ्रष्ट तंत्र द्वारा संचालित भ्रष्ट सरकार अपने भ्रष्टाचार से जगदीशपुर के ऐतिहासिक धरती को कलंकित कर रही है। भ्रष्टाचार, षड्यंत्र एवं फर्जीवाड़ा के तहत करोड़ों रुपये की जनहित हेतु प्राप्त राशि को गबन कर ली गई है। इस गबन में शिवजी पोखरा वार्ड संख्या - 01 की 2015-2016 में योजना संख्या 04 एवं 05 की पार्क निर्माण की राशि 10,000,00 रुपये, दूधनाथ बाबा की सड़क निर्माण की 15,84,000 रुपये, झंझरिया पोखरा की 20,00,000 रुपये, बौली तालाब की लगभग ₹5,00,000, कब्रिस्तान की ₹5,00,000 रुपये, हुनहुन गोसाई से कुंवर सिंह किला मैदान तक नाला निर्माण 32,00,000 से अधिक की राशि इसी तरह से घोटाला की कड़ी दर कड़ी बनाकर करोड़ों रुपये गबन कर ली गई है।
![]() |
| रंजीत राज, पार्षद - 06, नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर, (बिहार) |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें