सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयश्री दिलाने वाली जनता जनार्दन को कोटी-कोटी धन्यवाद - रंजीत राज

विजयश्री दिलाने वाली जनता जनार्दन को कोटी-कोटी धन्यवाद - रंजीत राज --------------------------------------------------------------------------- #बिहार नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के नगरपालिका आम चुनाव 2017 में चुनावी जीत में मेरे गले में विजय श्री की माला डालने वाली वार्ड संख्या - 06 की समस्त आदरणीय जनता जनार्दन सहित नगर पंचायत जगदीशपुर के उन सभी स्नेही स्वजनों, मित्रगण, जनता को कोटी-कोटी बधाई। जिनके अथक प्रयास, अमूल्य योगदान से मेरी चुनावी जीत सुनिश्चित हुई मैं अपने वादे के मुताबिक नगर पंचायत जगदीशपुर में व्याप्त घोर आर्थिक आतंकवाद रूपी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई जारी रखा हूँ, और निरंतर जारी रहेगी। मेरे द्वारा नगर पंचायत जगदीशपुर में आर्थिक अपराध, षड्यंत्र के तहत अपने निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु घोटाला किये गये राशि के विरुद्ध की गई शिकायत निम्न प्रकार से है -          1.  वित्तीय वर्ष 2015 16 में नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या की स्थिति श्री शिव जी पोखरा के उत्तर तरफ़ फर्जी पार्क निर्माण के नाम पर 10,00,000 रुपए की राशि उक्त स्थल पर व...

मापी पुस्तिका के प्रभारी स्वर्गीय देवलाल राम पर प्राथमिकी दर्ज - रंजीत राज

मृत व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मानवता को किया गया शर्मसार - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------------- #बिहार नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के वार्ड संख्या - 06 में योजना संख्या 37/2013-14 झाझरिया पोखरा से दुर्गा मंदिर होते हुए बांके साह के घर तक नाला निर्माण योजना में की गई अनियमिता से संबंधित जाँच उप विकास आयुक्त भोजपुर के अध्यक्षता में की गई। जिसमें उक्त योजना का मापी पुस्तिका नगर पंचायत कार्यालय से गायब पाई गई। मापी पुस्तिका के संबंध में नगर पंचायत कर्मी द्वारा जाँच दल को भी गुमराह किया गया। जाँच दल द्वारा इस संबंध में बहुत सारी गलतियां पकड़ी गई, पूर्व में भी इस नाला निर्माण योजना की जाँच में वार्ड संख्या 6 स्थित मुख्य सड़क नाला, (डी० एम० रोड़) के अनियमितता पर हुई कारवाई। तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनुभूति श्रीवास्तव सहित अन्य पर मेरे शिकायत आवेदन पत्र पर "प्रपत्र क'' गठित हो चुकी है। जाँच के दौरान प्रथम दृष्टया योजना में गड़बड़ी प्रमाणित होने पर मापी पुस्तिका के प्रभारी पर स्थानीय थाने में प...

अपने बच्चों के शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने में अपने भूमिका को समझे अभिभावक - रंजीत राज

शिक्षा के क्षेत्र में लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का कार्य शुरु हुआ - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------- भोजपुर, बिहार :-        जगदीशपुर, प्रखंड कॉलोनी में प्रमोद कुमार सिंह (ट्रेनर), विद्यालय शिक्षा समिति भोजपुर के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया गया, बतादे की प्रशिक्षण 10 मई से 12 मई 2018 को होना है। ये प्रशिक्षण जगदीशपुर के मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समिति सचिव एवं पदेन अध्यक्ष के लिए है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य - 1. विद्यालय के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना। 2. विद्यालय में अच्छी शिक्षण व्यवस्था सुनिष्चित करने में समुदाय की भूमिका को समझना। 3. विद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थी प्रतिनिधि की भूमिका की समझ उत्पन्न करना। 4. विद्यालय प्रबंधन में विद्यालय शिक्षा समिति की सहयोगात्मक और पर्ववेक्षनात्मक भूमिका को समझना । 5. विद्यालय आंकलन के लिए ...

एक ऐसा योद्धा जिसने नहीं झुकाया अकबर के आगे सिर - रंजीत राज

अपनी मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन का बलिदान कर देने वाले ऐसे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके स्वामिभक्त अश्व चेतक को शत-शत कोटि-कोटि प्रणाम।  ---------------------------------------------------- प्रतापी राजा महाराणा प्रताप  महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किये। महाराणा प्रताप ने मुगलो को कई बार युद्ध में भी हराये एवं कभी भी अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किये अकबर महाराणा प्रताप का सबसे बड़ा शत्रु था, पर उनकी यह लड़ाई कोई व्यक्तिगत द्वेष का परिणाम नहीं था, हालांकि अपने सिद्धांतो और मूल्यो की लड़ाई थी। अकबर अपने क्रूर साम्राज्य का विस्तार करना चाहता था, जबकि एक तरफ महाराणा प्रताप अपनी भारत माँ की स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहे थे। अकबर और महाराणा प्रताप के बीच कई बार युद्ध हुआ। महाराणा प्रताप समय की लंबी अवधि के संघर्ष के बाद मेवाड़ को मुक्त करने में सफल रहे और वो समय मेवा...