स्वाधीनता का ठीक प्रकार से पालन तभी हो सकता है जब हम ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण करके देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव रखें - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या - 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। झंडात्तोलन प्राचार्या श्रीमती रीना कुमारी द्वारा मेरे एवं समस्त विद्यालय के शिक्षकगण की उपस्थिति मे किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडोत्तोलन करने के बाद प्राचार्या श्री कुमारी ने कहा कि हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमें यह आजादी वीर योद्धाओं के शहादत के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के कई वीर सपूतों, बेटियों ने अपनी जान तक देश के लिए न्यौछावर कर दी। महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तात्या टोपे, मंगल पाण्डेय, सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य के संघर...