सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाडी में अन्नप्राशन भोज का आयोजन किया गया।

मंदिर में श्री बांके बिहारी का अलौकिक शृंगार किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा - रंजीत राज
भोजपुर: जगदीशपुर नगर के डी० एम० रोड़ स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में कांस्यकार समाज द्वारा छठी समारोह के उपरांत अन्नप्राशन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर कृष्ण छठियार को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर में श्री बांके बिहारी का अलौकिक शृंगार किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। ठाकुरबाड़ी में श्री राधा कृष्ण भगवान का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। साथ ही पूजा अर्चना के

बाद कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों को अन्नप्राशन का भोज कराया गया। बतादे कि इस अन्नप्राशन भोज में स्थानीय विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, अनुमंडलाधिकारी सीमा कुमारी, नगर पंचायत के निवर्तमान मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव, निवर्तमान उपमुख्य पार्षद संजय पासवान, पूर्व उपमुख्य पार्षद, अर्जुन प्रसाद, निवर्तमान पार्षद - सुरेन्द्र प्रसाद साह, रंजीत राज, रविन्द्र चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह, नायक सिंह, मुन्ना चौधरी, मुकेश कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, विजय गुप्ता, कामता प्रसाद, इलियास जी, डॉक्टर इम्तियाज सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ध्रुप प्रसाद कसेरा, शिवजी प्रसाद वैश्य, संतोष कुमार, रंजन कुमार कसेरा, दिलीप कुमार कसेरा, चंदन कुमार, जितेन्द्र जस्टिस, संतोष जी, मिलन कुमार, गौरव कुमार, मोनू निराला मुख्य रूप से शामिल थे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                            –Advertisment– 

पता – पीरो रोड, नया टोला खानबाग, जगदीशपुर, भोजपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज