309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 जगदीशपुर/भोजपुर
नगर पंचायत जगदीशपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत कुल 309 स्वीकृत लाभुकों की राशि आवंटित करने हेतु मेरे द्वारा पत्रांक - 90, दिनांक - 05.01.2026 को माननीय उपमुख्यमंत्री -सह- मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के श्री विजय कुमार सिन्हा जी को पत्र भेजा गया था। जिसमें लाभुकों को शीघ्र राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। बतादें की नगर
![]() |
| पत्र पढ़ने के लिए टैप करें.. |
पंचायत जगदीशपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत कुल 309 लाभुकों की सूची विभाग को भेजी गई है। इन सभी लाभुकों को योजना का लाभ नियमानुसार दिया जाना है, लेकिन अब तक राशि आवंटित नहीं होने के कारण लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि कई लाभुक शीतलहर एवं कड़ाके ठंड में कार्यालय के चक्कर काटने के साथ-साथ रहन-सहन और कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं तथा आवास निर्माण का कार्य राशि के अभाव में शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जल्द राशि जारी होने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पत्रांक - सं० सं० 03/HFA-06-18/2024 3727 के तहत दिनांक - 31/03/2026 को देवेन्द्र सुमन, परियोजना पदाधिकारी -सह- अपर निदेशक द्वारा नगर पंचायत जगदीशपुर के
कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया गया है कि श्री रंजीत कुमार, जगदीशपुर नगर पंचायत से प्राप्त अभ्यावेदन आपके निकाय से संबंधित है। उक्त अभ्यावेदन पत्र में उठाए गए बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाए। विभाग द्वारा नगर पंचायत को भेजे गए पत्र के बाद अब इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि लाभुकों की सूची और स्थिति की समीक्षा के बाद राशि आवंटन की प्रक्रिया तेज हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर राशि उपलब्ध हो जाती है तो कई गरीब परिवारों का पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

.jpg)
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें