सभी नालों/नालियों की उड़ाही (Desilting) कार्य मानसून पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 जगदीशपुर/भोजपुर
नगर पंचायत जगदीशपुर अंतर्गत वार्ड संख्या – 06 की नालियों की सफाई एवं उड़ाही को लेकर वार्ड पार्षद द्वारा एक बार फिर जनहित का मुद्दा उठाया गया है। वार्ड पार्षद ने पत्रांक – 106, दिनांक – 08.04.2026 के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर को पत्र लिखकर वार्ड की सभी नालियों की अति शीघ्र उड़ाही (Desilting) कराने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्ड संख्या – 06 की अधिकांश नालियां गंदगी, कचरा, प्लास्टिक एवं मिट्टी से पूरी तरह भर चुकी हैं। इसके कारण कई स्थानों पर जल निकासी बाधित होने की आशंका बनी हुई है। इससे बरसात एवं सामान्य दिनों में भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने तथा मच्छरों एवं गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई, तो आगामी मानसून में वार्ड के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यपालक पदाधिकारी से आग्रह किया गया है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानसून से पूर्व वार्ड संख्या – 06 की सभी नालियों की अनिवार्य रूप से उड़ाही कराई जाए, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और वार्डवासियों को जलजमाव एवं गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें