सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ० प्रेम कुमार : अनुभव, उपलब्धि और जनविश्वास का मजबूत चेहरा


माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार

नौ बार विधायक, कई अहम विभागों के सफल मंत्री-जनसेवा और विकास की राजनीति का सशक्त उदाहरण - रंजीत राज

                                   🚨 ब्रेकिंग न्यूज़


📍 पटना/बिहार

बिहार की सियासत में अपनी सादगी, अनुभव और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने दशकों से जनता के बीच भरोसे की मजबूत नींव कायम की है। गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक चुना जाना उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन का सबसे बड़ा प्रमाण है। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। सहकारिता, कृषि, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और मत्स्य विभाग जैसे अहम मंत्रालयों में रहते हुए उन्होंने

विकासोन्मुखी कार्यों को गति दी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। शैक्षणिक दृष्टि से भी वे अत्यंत सशक्त रहे हैं। वर्ष 1999 में मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2007 में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट
योगदान के लिए वर्ष 2018 और 2020 में प्रधानमंत्री द्वारा भी उन्हें सम्मान मिला। 
राजनीतिक नेतृत्व के स्तर पर उन्होंने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता (2015-2017) के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई और भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में संगठन को मजबूती दी। डॉ० प्रेम कुमार का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते
हैं। आम जनता के बीच उनकी सहज पहुंच और निरंतर सक्रियता उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। 
आज उनके समर्थकों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि उनके अनुभव, कार्यक्षमता और जनविश्वास को देखते हुए वे मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                     सधन्यवाद सहित! 
                       #Whistleblowerranjeet


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज