सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीर बाबू कुँवर सिंह विजयोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

कला, संस्कृति और युवा विभाग की पहल पर हुआ आयोजन, महानायक वीर बाबू कुँवर सिंह की वीरगाथा से गूंजा मंच — जिला पदाधिकारी भोजपुर व एसडीएम जगदीशपुर की मौजूदगी में कलाकारों ने बांधा समां

कल्पना पटवारी गीत प्रस्तुत करते हुए।
जगदीशपुर (भोजपुर): वीरता, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक महानायक वीर बाबू कुँवर सिंह के विजयोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी प्रेरणादायी जीवनी पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।1777 में बिहार के जगदीशपुर में जन्मे वीर कुँवर सिंह ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ नेतृत्व करते हुए अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया। लगभग 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने युद्धभूमि में जिस पराक्रम का प्रदर्शन किया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में
अंकित है। 
उनकी वीरता का सबसे प्रसिद्ध प्रसंग उस समय का है जब युद्ध के दौरान घायल होने पर उन्होंने अपने ही हाथ को काटकर गंगा में अर्पित कर दिये, ताकि अंग्रेजों के हाथ कुछ भी न लगे। यह घटना उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की सर्वोच्च मिसाल मानी जाती है। इस अवसर पर मशहूर लोकगायिका कल्पना पटवारी, आर्यन बाबू, इशरत जहां, राकेश तिवारी सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक
प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।
उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीत, नृत्य के माध्यम से उनकी वीरगाथा को जीवंत किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में जोश और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं एसडीएम जगदीशपुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रही। साथ ही एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार द्वारा कार्यक्रम की उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए एसडीएम जगदीशपुर की भूमिका सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व में पूरा आयोजन व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                     सधन्यवाद सहित! 
                       #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज