सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पंचायत जगदीशपुर में 16 अप्रैल को होगा सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी वार्ड पार्षदों को सुबह 8 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहने का दिया निर्देश

                                      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

📍 जगदीशपुर/भोजपुर 

नगर पंचायत जगदीशपुर के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 को अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर के सभागार में संपन्न कराई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित हों। यह चुनाव प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय जगदीशपुर के सभागार में पूर्वाह्न 8:00 बजे से शुरू होगी। बतादें कि बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 में संशोधन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह निर्वाचन कराया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को भी निर्देश दिया है कि सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को पत्र की प्राप्ति सुनिश्चित कराते हुए 8 अप्रैल 2026 तक तामिला प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 12.03.2026 को बिहार गजट के माध्यम से बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम - 2026 द्वारा बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 21 (3) एवं 27 (3) में संशोधन के उपरांत विभागीय अधिसूचना संख्या - 1187 दिनांक - 02.04.2026 के आलोक में भोजपुर जिला अंतर्गत नगर निकाय के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन कराया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन मुख्य पार्षद द्वारा किया जाता था, किंतु वर्तमान व्यवस्था के तहत अब इन सदस्यों का निर्वाचन सभी वार्ड पार्षदों के मतदान के माध्यम से कराया जाएगा। इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं सहभागितापूर्ण बनेगी। नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। वार्ड पार्षदों के बीच बैठकों और रणनीति का दौर शुरू हो गया है, जिससे आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                       सधन्यवाद सहित! 
                          #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज