बिहिया में भीषण जाम से आमजन परेशान, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग - रंजीत राज
बिहिया पुल के पास ट्रैफिक जाम

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 बिहिया/भोजपुर
बिहिया में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। बिहिया पुल के पास से लेकर मुख्य चौराहा तक हर दिन लंबा जाम लग रहा है, जिससे आमजन का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस जाते हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जब कोई मंत्री या विधायक क्षेत्र में आते हैं, तो प्रशासन एक घंटे पहले से ही पूरी मुस्तैदी के साथ विधि-व्यवस्था दुरुस्त कर रास्ता साफ कर देता है। ट्रैफिक को नियंत्रित कर वीआईपी मूवमेंट को सुचारू बना दिया जाता है। लेकिन वहीं आमजनों के लिए यही व्यवस्था जस की तस बनी रहती है, जिससे लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक पुलिस की कमी इस समस्या की मुख्य वजह है। बावजूद इसके, संबंधित प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम उठाने में असफल रहा है।
प्रशासन से अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए। वीआईपी व्यवस्था की तरह ही आम लोगों के लिए भी नियमित और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया जाए, जिससे आमजनों को जाम से निजात मिल सके और आम जीवन प्रभावित न हो।
👉 अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जाम आने वाले समय में बड़ी समस्या का रूप ले सकता है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें