रविवार, 17 जून 2018

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उनके चम्मचों को खुलेआम चुनौती :- रंजीत राज

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उनके चम्मचों को खुलेआम चुनौती :- रंजीत राज

-----------------------------------------------------------------------------
 (#बिहार)

नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के भ्रष्टाचार एवं राशि गबन को हमारे एवं सहयोगियों के द्वारा उजागर करने पर गद्दार कहने वालों मुख्य पार्षद मुकेश कुमार सहित उनके चम्मचों को खुली चुनौती है कि किसी भी तिथि को आम जनता की अदालत में भ्रष्टाचार एवं नगर पंचायत में व्याप्त आर्थिक आतंकवाद पर बहस कर ले। मुख्य पार्षद किस तरह का विकास पुरुष है यह बात किसी से भी छुपी नहीं है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत क्या है कि मुख्य पार्षद की पत्नी रीता कुमारी के कार्यकाल में किस तरह षड्यंत्र कर तत्कालीन BDO प्रभाकर कुमार, राम एकबाल प्रसाद सहित सभी साजिश कर करोड़ो रुपयें की पेंशन राशि कार्यपालक पदाधिकारी को नहीं भुगतान कर कर्मचारी के नाम से चेक कटवाकर राशि गबन की गई। राशि गबन उपरान्त प्राथमिकी दर्ज हुई जिसके कारण एक कर्मी की मौत भी हो गयी जो विधवा, दिव्यांग और वृद्धा पेंशन की राशि गबन राशि का षड्यंत्र रच सकता है वो अन्य राशि गबन हेतु षड्यंत्र रचकर भी राशि गबन करेगा। नगर पंचायत जगदीशपुर में आर्थिक आतंकवाद के साथ-साथ नैतिक भ्रष्टाचार भी व्याप्त है जिसका उदाहरण है - मृत कर्मी देवलाल राम पर प्राथमिकी दर्ज करवाना। हमें गद्दार वही कह रहे हैं कि जिनकी दाल-रोटी मुख्य पार्षद की कृपा की मोहताज है। मुख्य पार्षद के चम्मचों एवं मुख्य पार्षद को मैं चुनौती देता हूँ कि किसी भी दिन हमसे भ्रष्टाचार एवं राशि गबन पर बहस कर ले। मुख्य पार्षद इतना ही ईमानदार है तो सारे कार्य क्यों नहीं सरकारी निर्देशानुसार करवाता है? श्री दूधनाथ बाबा कार्य पर विवाद था तो विवाद
किसके द्वारा किया गया? इस पर क्या कारवाई की गई? यह कार्य नगर पंचायत जब करवा रही थी तो श्रमदान रोड निर्माण के नाम पर तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद के द्वारा उद्घाटन क्यों किया गया? विवाद के समाधान में 3 वर्ष किस कारण लगे? विवादित कार्य में पूर्ण राशि का भुगतान कैसे कर दिया गया? मुख्य पार्षद के चम्मचों अपने निजी स्वार्थ में जगदीशपुर एवं आम जनता को गुमराह मत करो। रही नगर पंचायत की विकास की बात कोई भी मुख्य पार्षद या वार्ड पार्षद अपने पैतृक संपत्ति से विकास नहीं कर रहा है। आम नागरिक के द्वारा टैक्स की दी जाने वाली राशि से विकास हो रहा है। किसका विकास हो रहा है यह आम नागरिक अच्छी तरह जानती है। एक बार मैं पुनः मुख्य पार्षद एवं चम्मचों को चुनौती देता हूँ भ्रष्टाचार पर कब और किस समय बात करोगे बताओ?
                               मेरी कलम से......
                                                 रंजीत राज
                                                 पार्षद, 06
                                          नगर पंचायत जगदीशपुर
                                              भोजपुर, बिहार।

-----------------------------------------------------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें