वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज
भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर में 03 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव के प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना में मनमर्जी एवं स्वेच्छाचारिता से तंग होकर 12 माननीय वार्ड पार्षदों के द्वारा दिनांक - 25.01.2025 को तबादला के लिए परियोजना पदाधिकारी - सह- अपर निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार पटना को पत्राचार किया गया था। अपर निदेशक को प्रेषित शिकायती आवेदन में उनके व्यवहार एवं कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाया गया था, वार्ड पार्षदों के द्वारा कहा गया है कि 2 वर्षों से अधिक समय से लाभुकों को बकाया राशि भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में वार्ड पार्षदों सहित लाभुकों को भी गलत जानकारी देकर गुमराह किया जाता रहा है। उक्त कर्मी के द्वारा मनमर्जी तरीके से लाभुकों का सूची भी तैयार किया जाता था। बतादें की सी० एल० टी० सी० कर्मी को तबादले के लिए पूर्व में कई बार नगर विकास एवं आवास विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन से बात करके उक्त कर्मी को तबादले की बात की गई थी। दिनांक - 14.05.2025 को फिर से वार्ड पार्षदों ने नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना जाकर संबंधित अधिकारी से मिले। पार्षद गणों के शिकायत पत्र के आलोक में संबंधित अधिकारी द्वारा उक्त कर्मी को नगर पंचायत जगदीशपुर से नगर परिषद पिरो में स्थानांतरण का पत्र निर्गत किया गया। शिकायती आवेदन पर संबंधित अधिकारी द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई करने के लिए वार्ड पार्षदों के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद!
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें