सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा व्यवस्था पर खतरा — खतरनाक हालत में स्कूल भवन, तत्काल कार्रवाई की अपील

कन्या मध्य विद्यालय, जगदीशपुर के अत्यंत जर्जर भवन को अविलंब ध्वस्त कर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया  - रंजीत राज

भोजपुर : जगदीशपुर नगर क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय वार्ड संख्या - 06 दो भूखंडों पर स्थित है जिसमें एक पुराना भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है। जिसके कारण उक्त भवन में कोई कार्य नहीं होता है, नवनिर्मित कन्या मध्य विद्यालय में कुल तीन वर्ग कक्ष ही है जबकि वर्तमान में कुल 260 छात्राएं हैं। जिसके कारण वर्ग 01 से 08 तक के सभी छात्राओं को कुल तीन वर्गों में ही संयुक्त रूप से संचालित करना पड़ता है। इसके साथ ही चेतना सत्र तथा मिड डे मील का संचालन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं की भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना संभावित है। पूरे नगर में बालिकाओं के लिए एकमात्र विद्यालय है, छात्राओं के हित में कन्या मध्य विद्यालय के

जर्जर भवन को यदि नई सिरे से निर्माण हो जाता है तो वर्ग 01 से 08 के सभी कक्षाओं का अलग-अलग संचालन करने के साथ-साथ मिड डे मील के संचालन में काफी सहुलियत हो जाएगी। इसी संदर्भ में जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी भोजपुर एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, पटना को औपचारिक पत्र प्रेषित कर विद्यालय भवन को अविलंब ध्वस्त कर नये सिरे से निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। बतादे कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी के द्वारा पूर्व में विभिन्न आवेदनों के माध्यम से भी जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर एवं अन्य संबंधित वरीय अधिकारी को संसूचित
किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक संख्या - 05, दिनांक 12.09.2024 के द्वारा भी जर्जर भवन को नवनिर्माण हेतु अग्रेत्तर विभागीय कार्रवाई करने का अनुमोदन प्राप्त है। यह विषय केवल निर्माण का नहीं बल्कि बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं भविष्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं उक्त पदाधिकारियों से आग्रह करता है कि छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल तकनीकी जांच कराकर जर्जर भवन को गिराया जाए तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाए।


हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                 सधन्यवाद सहित! 
                        #Whistleblowerranjeet



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज