वार्ड संख्या – 06 में स्ट्रीट लाइट मरम्मती को लेकर लिखा पत्र - रंजीत राज
📍 जगदीशपुर/भोजपुर
नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या – 06 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर को आवेदन प्रेषित कर शीघ्र मरम्मती की मांग किया। मेरे वार्ड के कई मोहल्लों, गलियों एवं सार्वजनिक मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहने के कारण रात्रि के समय आम नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा रहने से दुर्घटना, चोरी एवं असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। यह
स्थिति जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है, जो अत्यंत चिंताजनक है। वार्डवासियों द्वारा लगातार इस समस्या से मुझे अवगत कराया जा रहा था। मैंने नगर पंचायत प्रशासन से औपचारिक रूप से मांग किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती अथवा नई लाइटों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके। मैं अपने वार्ड की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि उनकी हर मूलभूत समस्या के समाधान के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें