सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सजा यादगार होली मिलन समारोह — सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण

डॉ० प्रेम कुमार जी के सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन, सौहार्द और समरसता का दिया संदेश -
रंजीत राज

पटना : माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ० प्रेम कुमार जी के सरकारी आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता और भाईचारे की नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रदेश भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रंगों के

इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया। वातावरण में पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उल्लास का संचार किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ० प्रेम कुमार जी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज में
सद्भाव, सहयोग और विकास की भावना को और सुदृढ़ करें। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में गरिमा, अनुशासन और आत्मीयता का विशेष समन्वय देखने को मिला, जिसने इस होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया। पटना नगर के डिप्टी मेयर श्रीमती रेशमी चन्द्रवंशी, भाजपा, भोजपुर के महामंत्री संतोष कुमार चन्द्रवंशी, गणेश कुमार चन्द्रवंशी, रणविजय सिंह, रामू खरवार, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग थे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                 सधन्यवाद सहित! 
                        #Whistleblowerranjeet



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज