बोर्ड बैठक संख्या- 11 में पिछले बजट के मदवार आय-व्यय एवं अवशेष राशि सहित 2025-26 के बजट का पूर्ण प्रति का किया मांग - रंजीत राज
भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर के सभागार में 29.03.2025 दिन - शनिवार को नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 बजट सत्र का संचालन किया गया। इस दौरान मैंने वित्तीय वर्ष 2024-2025 से मदवार आय-व्यय राशि के संबंध में जानकारी मांगा। जिसमें किस-किस मद में कितना राशि आवंटन हुआ तथा उसके विरुद्ध व्यय राशि तथा अवशेष राशि का पूर्ण विस्तृत जानकारी ब्यौरा दिया जाए। नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर को संभवत: क्रमश: - पंचम वित्त आयोग, षष्ठम वित्त आयोग, 15 वाँ वित्त आयोग, पेशाकर मद, सफाई व्यवस्था मद, आंतरिक मुद्रांक/ स्टांप शुल्क मद, आंतरिक संसाधन, जल जीवन हरियाली योजना मद, मुख्यमंत्री नाली-गली पक्कीकरण योजना मद, मुख्यमंत्री शहरी पेयजल मद, प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना मद, नागरिक सुविधा मद, कार्यपालक पदाधिकारी का वेतन मद और पार्षद भत्ता इत्यादि। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि

अभी मैं कुछ ही दिन पहले यहां आया हूं तो इसके बारे में अधिक नहीं बता सकता हूं परंतु किसी भी मद में राशि अवशेष नहीं है। इसके वजह से नगर पंचायत कर्मियों का मासिक वेतन भुगतान नहीं कर पा रहा हूं। नगर विकास एवं आवास विभाग को बजट का प्रति कुछ और ही भेजा जाता है तथा माननीय वार्ड पार्षदों को वगैर किसी पदाधिकारी का हस्ताक्षर किये ही 5-6 पन्ने का दिया जाता है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 का बजट कॉपी, मदवार आय-व्यय, अवशेष राशि का पूर्ण ब्यौरा तथा 2025-2026 बजट का पूर्ण प्रति सभी माननीय वार्ड पार्षदों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। बजट सत्र के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा यह बताया गया कि किसी भी मद में राशि अवशेष नहीं है। यह नगर पंचायत जगदीशपुर को संदेह के घेरे में लाता है जो कि जांच का विषय है। क्योंकि कुछ योजनाओं का राशि आवंटन होने के बाद भी कार्य नहीं हुआ है, तो उन योजनाओं का राशि क्या हुआ? हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
सधन्यवाद सहित!
#WhistleblowerranjeetCatching the trend #ghibli
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें