बुधवार, 12 अक्तूबर 2022

24,13,800 रुपये का गबन पर आखिरकार क्यों नहीं हो रही है F.I.R ? - रंजीत राज

जनहित की राशि गबन, लूटपाट पर क्यों नहीं करते हैं कार्रवाई श्री विनय कुमार ? - रंजीत राज

भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हैरत-अंगेज कारनामा का ही परिणाम है कि विकास पुरुष श्री श्री श्री मुकेश कुमार गुड्डू के कार्यकाल में कागज पर ही आर०सी०सी नाला का विकास हो गया। ऐसा नहीं है कि इस गबन कांड, लूटपाट का विकास पुरुष (स्वघोषित) को जानकारी नहीं हों। मामला नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या - 14 का है, जो विकास पुरुष की पत्नी श्रीमती रीता कुमारी का वार्ड है। इसी वार्ड में परशुराम सिंह के घर से भोला महतो के घर तक ढक्कन सहित आर०सी०सी नाला निर्माण को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्थल के 

आदेश का एक माह व्यतीत होने के उपरांत भी F.I.R दर्ज क्यों नहीं ? 

बदले कागज पर ही निर्माण करना जनहित में उचित समझा गया। इस तरह के कार्य करने का कला सिर्फ नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, विकास पुरुष, कनिय अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा कुछ चहेते कर्मियों को ही आता है। वगैर कार्य कराये M.B कर राशि भुगतान विकास पुरुष ने अपने कार्यकाल में सगा भतीजा श्री रवि कुमार को कराया। इस गबन, लूटपाट पर श्री कुमार अनुराग सिंह राठौर के शिकायतोंपरान्त अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, भोजपुर के द्वारा स्वयं स्थल एवं अभिलेख का निरीक्षण जांच किया गया। जांच में 24,13,800 रुपये गबन, लूटपाट का मामला सत्य पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के द्वारा वगैर कार्य करायें 24,13,800 का निकासी कर गबन का मामला सत्य पाये जाने पर पत्रांक - 1873 दिनांक - 10.09.2022 से श्री विनय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जगदीशपुर को निदेशित किया गया है, कि संवेदक श्री रवि कुमार, पिता - दीप नारायण प्रसाद, कनीय अभियंता श्री अजय ठाकुर, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सहित 
क्या किसी वरीय अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने का दिया है आदेश ?
श्री विनय कुमार कार्यपालक पदाधिकारी क्यों नहीं दर्ज करा पा रहे हैं प्राथमिकी ?
गबन घटना काण्ड को अंजाम देने में संलिप्त सभी कर्मी के विरुद्ध सरकारी राशि गबन करने के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुपालन से अवगत करायेगे। अनुमंडल पदाधिकारी के पत्र के अनुसार संलिप्त कर्मी में अमित कुमार, कनीय अभियंता नगर पंचायत जगदीशपुर, K.P साहु, कार्यपालक अभियंता डूडा बक्सर/भोजपुर सहित तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी श्री विजय नारायण पाठक पर भी गबन के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज होगी। परंतु वरीय अधिकारी के आदेश का एक माह व्यतीत होने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराना श्री विनय कुमार का कार्यशैली, वरीय अधिकारी के आदेश का अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, कर्तव्य निर्वाहन में घोर लापरवाही तथा भ्रष्टाचार के प्रति सहयोगात्मक रवैया एवं गबन दोषियों को बचाने का कार्य प्रदर्शित करता है। इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह एक राय होकर सैकड़ों कार्यों का राशि गबन कर करोड़ों रुपए का लूटपाट किया गया है। इस गबन, लूटपाट को स्थानीय प्रशासन सहित सभी 
किसके दबाव में हैं श्री विनय कुमार ?
वरीय पदाधिकारी को भी साक्ष्यों सहित अवगत करा दिया गया है, परंतु भ्रष्टाचार के प्रति उदासीन, नरमी रवैया अख्तियार किया जाता रहा है। इसे आप भ्रष्टाचार के तहत करोड़ों-करोड़ का राशि गबन का प्रभाव भी कह सकते हैं। सबसे अजूबा श्री विनय कुमार का रवैया एवं कार्यशैली है, जो भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर राशि गबन का सिलसिला कायम रखे हैं। इनको हर एक गबन घटना, वित्तीय अनियमितता एवं विधि के विरुद्ध किए जा रहे कार्य का भली-भांति सभी तथ्यों से परिचित होने के बाद भी किसी भी तरह का कार्रवाई नहीं करते हैं। जैसा कि प्राथमिकी करने का आदेश होने के एक माह व्यतीत होने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

जहां हुकूमत का चाबुक कमजोर दिखाई देता है। भ्रष्टाचारियों का झुंड आदमखोर दिखाई देता है।।


हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                              –Advertisment–


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें