सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर के होने वाली बोर्ड बैठक में 5 सूत्री प्रस्ताव पारित करने हेतु किया पत्राचार - रंजीत राज

नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर के होने वाली बोर्ड बैठक में 5 सूत्री प्रस्ताव पारित करने हेतु किया पत्राचार - रंजीत राज

भोजपुर : दिनांक - 07.02.2023 को नगरपालिका आम चुनाव के बाद पहली बोर्ड बैठक होना तय है। बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के प्रावधानों के तहत कुल 05 बिंदुओं पर चर्चा कर साक्ष्य सहित प्रस्ताव पारित हेतु दिनांक - 03.02.2023 को पत्र नगर पंचायत कार्यालय को हस्तगत कराया। जिसमें -

1.  नगर पंचायत जगदीशपुर में दिनांक - 06.02.2023 तक मदवार/योजना वार अवशेष राशि कुल कितना है?

2.  नगर पंचायत जगदीशपुर अंतर्गत सभी 18 वार्डों में वैसे कितनी योजनाएं हैं, जिसका कार्य पूर्ण है, मगर अभिकर्ता को पूर्ण भुगतान नहीं किया गया?

3.  नगर पंचायत जगदीशपुर अंतर्गत सभी 18 वार्डों में वैसे कितनी योजनाएं है जिसका बगैर कार्य कराए ही M.B कर राशि अभिकर्ता को पूर्ण भुगतान कर दिया गया है?

4.  नगर पंचायत जगदीशपुर द्वारा वैसे राशि जिसका व्यय दूसरे योजना मद में खर्च कर दिया गया?

5. कोरोना काल में का 90,000,00 (नब्बे लाख) के विरुद्ध 10,000,00 (दस लाख) किस मद का राशि भुगतान प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर को नगर पंचायत जगदीशपुर द्वारा किसके आदेश से किया गया?

             इस बिंदुओं पर पूर्ण पारदर्शिता साक्ष्य के साथ बोर्ड में कार्यपालक पदाधिकारी -सह- सचिव नगर पंचायत जगदीशपुर के द्वारा जवाब दिया जाता है, और बोर्ड में पारित किया जाएगा तो पूरे जगदीशपुर के हित में लाभकारी होगा। इन बिंदुओं पर मेरे समकक्ष माननीय वार्ड पार्षदों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह बोर्ड में समर्थन कर प्रस्ताव पारित करवाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
                               –Advertisment– 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज