जगदीशपुर नगर पंचायत में जल्द लागू होगी आउटसोर्स सफाई व्यवस्था, BOQ तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
बायोमेट्रिक उपस्थिति और आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू करने की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई तेज - रंजीत राज 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 भोजपुर/बिहार
नगर पंचायत जगदीशपुर में सफाई व्यवस्था को विभागीय मानकों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली एवं आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य कराने की प्रक्रिया पर नगर पंचायत प्रशासन कार्य कर रहा है। बतादे कि इस संबंध में 30 अगस्त 2025 को कार्यपालक पदाधिकारी जगदीशपुर को आवेदन देकर विभागीय आदेशों के अनुपालन का अनुरोध किया गया था। आवेदन में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-3352 (17 नवंबर 2021), पत्रांक-617 (02 मार्च 2024) तथा पत्रांक-566 (13 जून 2025) का उल्लेख करते हुए कहा गया था कि नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज करने तथा उसी के आधार पर वेतन, मानदेय एवं पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विभागीय निर्देशों के अनुरूप सफाई कार्य आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से संचालित करने का भी प्रावधान है। उक्त संबंध में बोर्ड बैठक में भी मामला उठाया गया, जिस पर बोर्ड बैठक में बताया गया कि जल्द इस विषय को प्रोसेडिंग में लेकर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। लंबे अवधि होने के बाद पुनः 19 जून 2026 को मेरे द्वारा आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता बेहतर हो सके। उक्त आवेदन के आलोक में नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यालय पत्रांक - 66, दिनांक 25 जून 2026 के माध्यम से मुझे सूचित किया कि वर्तमान में BOQ (Bill of Quantities) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। BOQ तैयार होने के उपरांत विभागीय नियमों के अनुसार निविदा (टेंडर) प्रकाशित की जाएगी। कार्यालय पत्र को पढ़ने के लिए टैप करें
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 भोजपुर/बिहार



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें