जगदीशपुर नगर पंचायत को मिला कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, माननीय मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूँ ~ रंजीत राज
ब्रेकिंग न्यूज़
📍 भोजपुर/बिहार
📍 भोजपुर/बिहार
नगर पंचायत जगदीशपुर में कार्यपालक पदाधिकारी का पद रिक्त रहने के मामले में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना द्वारा जारी अधिसूचना के तहत आरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री जमाल
अख्तर अंसारी को नगर पंचायत जगदीशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस निर्णय पर मैं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, मुख्य सचिव, बिहार सरकार तथा प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। बतादें कि नगर पंचायत जगदीशपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की अविलंब पदस्थापना कराने की मांग को लेकर मेरे द्वारा आवेदन पत्रांक - 149, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को माननीय विभागीय मंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा मुख्य सचिव, बिहार सरकार, पटना को अलग-अलग पत्रांक से पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया
गया था। मैं अपने पत्र में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का मुद्दा उठाया था। कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, साफ-सफाई, नाला उड़ाही, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, जलजमाव की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों तथा कार्यालय कर्मियों के मासिक वेतन के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए हमे उम्मीद है कि नगर पंचायत जगदीशपुर में लंबित जनहितकारी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन होगा तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें