जगदीशपुर में 12 दिनों से जलापूर्ति ठप, हजारों नागरिक परेशान, पार्षद रंजीत राज ने जिलाधिकारी से लेकर प्रधान सचिव तक भेजा पत्र
वार्ड संख्या 01 से 09 तक मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना के लाभुक प्रभावित, जलमीनार की मशीन में तकनीकी खराबी बनी समस्या का कारण - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जगदीशपुर,भोजपुर
नगर पंचायत जगदीशपुर में पेयजल संकट को लेकर आम नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक पिछले लगभग 12 दिनों से जलापूर्ति बाधित है। इसके कारण हजारों नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल रोड स्थित जलमीनार की मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जलापूर्ति ठप है। लंबे समय से पानी की आपूर्ति बंद रहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में परेशानी बनी हुई है। इस गंभीर जनसमस्या को लेकर मेरे द्वारा पत्रांक - 162 दिनांक - 17.11.2026 को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर, जिलाधिकारी भोजपुर एवं प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को लिखित आवेदन भेजा गया है। आवेदन के माध्यम से संबंधित जलमीनार की मशीन की अविलंब मरम्मत कराने तथा प्रभावित वार्डों में जलापूर्ति पुनर्बहाल करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया है कि मामला सीधे जनहित एवं आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा है। इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हजारों प्रभावित नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर पेयजल संकट पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और प्रभावित वार्डों में जलापूर्ति कब तक बहाल हो पाती है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें