सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना बिहार की टीम ने जगदीशपुर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच की :-

जगदीशपुर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और लुट खसोट चरम सीमा पर है । भ्रष्टाचार एवं लुट खसोट के मामले में बिहार का नंबर 01 जगदीशपुर नगर पंचायत है । मै ( रंजीत राज ) और मेरे सहयोगी मृतुन्जय सिंह के द्वारा इसकी शिकायत पुरे साक्ष्य के साथ एक पत्र के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना, बिहार के उप सचिव श्री विजय रंजन जी को सौपा गया । उस पत्र के आलोक में आज दिनांक 14.03.15 को नगर विकास एवं आवास विभाग से टीम जाँच करने जगदीशपुर नगर पंचायत में आयी । डीएम रोड स्थित वार्ड न० - 06 में नाला मरम्मती के नाम पर 4,99,800 रूपये का गबन जगदीशपुर नगर पंचायत के तरफ से पूर्व में किया गया था, इसकी जाँच टीम ने की । जाँच के क्रम में घोर वित्तीय अनिमियतता और गबन का मामला प्रकाश में आया । इस मामले में दोषी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, JE रामशक्ल गुप्ता और टैक्स दरोगा देवलाल राम पूर्ण रूप से पाये गये है । और अन्य मामलों में मुख्य पार्षद रीता कुमारी, उपमुख्य पार्षद कुँवर संजीत सिंह के साथ साथ कुछ वार्ड पार्षद और कर्मचारी भी संलिप्त है । जाँच टीम के अधिकारीयों द्वारा मुझे बताया गया की बहुत जल्द दोषियों पर विभाग कारवाई करेगी । मै जगदीशपुर नगर पंचायत की समस्त जनता से आग्रह करता हूँ की इस मुहिम में आप मेरा साथ दे ।
                    :-  रंजीत राज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज