सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होली

राधा और कृष्ण की कथा

होली का त्योहार राधा और कृष्ण की पावन प्रेम कहानी से भी जुडा हुआ है। वसंत के सुंदर मौसम में एक दूसरे पर रंग डालना उनकी लीला का एक अंग माना गया है। मथुरा और वृन्दावन की होली राधा और कृष्ण के इसी रंग में डूबी हुई होती है। बरसाने और नंदगाँव की लठमार होली तो प्रसिद्ध है ही देश विदेश में श्रीकृष्ण के अन्य स्थलों पर भी होली की परंपरा है। यह भी माना गया है कि भक्ति में डूबे जिज्ञासुओं का रंग बाह्य रंगों से नहीं खेला जाता, रंग खेला जाता है भगवान्नाम का, रंग खेला जाता है सद्भावना बढ़ाने के लिए, रंग होता है प्रेम का, रंग होता है भाव का, भक्ति का, विश्वास का। होली उत्सव पर होली जलाई जाती है अंहकार की, अहम् की, वैर द्वेष की, ईर्ष्या मत्सर की, संशय की और पाया जाता है विशुद्ध प्रेम अपने आराध्य का, पाई जाती है कृपा अपने ठाकुर की। #Holi #Hinduism #Ramnavmi #ranjeetraj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

PM आवास शहरी योजना - 2.0 का 2nd फेज : भोजपुर के नगर पंचायत जगदीशपुर को ₹3.04 करोड़ की स्वीकृति, लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त

बिहार सरकार ने 45 BLC परियोजनाओं के लिए ₹233.05 करोड़ जारी किए, भोजपुर जिले के नगर पंचायत जगदीशपुर को भी मिली बड़ी सौगात - रंजीत राज