कैसे पूर्ण होगा प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 का पात्र लाभुकों का सपना - रंजीत राज
●प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 का शुभारंभ 01.09.2024 को आगामी पांच वर्षों के लिए किया गया है।
भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 का पात्र वंचित लाभुकों का सर्वेक्षण कर सूची सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार, पटना के ज्ञापांक - 7787 दिनांक - 15.10.2024 के आलोक में दिनांक - 31.10.2024 तक विहित प्रपत्र में विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया था। परंतु नगर पंचायत जगदीशपुर द्वारा दिनांक - 22.11.2024 को इस योजना के लाभ लेने हेतु निर्धारित शर्तों के साथ प्रचार-प्रसार करवाया गया। पात्र लाभुकों को निम्न दस्तावेज तैयार करने के बाद ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। यथा :-
1. साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में भरा हुआ आवेदन पत्र।
2. आवेदक एवं आवेदक के परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड (कम से कम दो लोगों का)
3. आवेदक का माता-पिता का आधार कार्ड का छायाप्रति।
4. आवेदक की बैंक पासबुक की छायाप्रति।
5. आवेदक का एक पासपोर्ट साइज का फोटो
6. आवेदक का राशन कार्ड का छायाप्रति।
7. आवेदक का नाम से आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
8. जमीन का कागजात एवं अधतन राजस्व रसीद की छायाप्रति।
9. जमीन पुश्तैनी है तो बटवारानामा के साथ-साथ निर्गत वंशावली।
10. आवेदक के मकान बनाने हेतु 330 वर्ग फ़ीट जमीन होना आवश्यक है।
11. शपथ पत्र तथा सभी अभिलेखों को स्वअभिप्रमाणित करना होगा।
इन सभी दस्तावेजों में आय/जाति प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत करने में 10 दिनों का कार्य दिवस निर्धारित है। बहुत लोगों का जमीन पुश्तैनी है उनका बंटवारा अभी नहीं हुआ है जिसके कारण अलग-अलग राजस्व रसीद भी नहीं कट रहा है। जिसके चलते बहुत सारे पात्र लाभुक प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 का प्रथम चरण में वंचित रह जायेंगे। इन सब के लिए नगर पंचायत जगदीशपुर के पदाधिकारी भी दोषी हैं क्योंकि उनके द्वारा समय से जानकारी एवं लाभुकों के बीच प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। जिसके कारण योजना के लाभ लेने के लिए लाभुकों के बीच दस्तावेज तैयार करने हेतु अफरा- तफरी मची हुई है। दूसरे चरण से पूर्व नगर पंचायत जगदीशपुर के जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 का लाभ चाहिए वो अपना उक्त सभी दस्तावेज तैयार कर ले, ताकि उस समय उन्हें किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
सधन्यवाद सहित!
#Whistleblowerranjeet




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें