बुधवार, 20 नवंबर 2024

महासभा चला गाँव की ओर - डॉक्टर प्रेम कुमार

राजगीर में धूमधाम से मनाया गया श्री जरासंध महाराज का जन्मोत्सव

नालन्दा : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति सह महाराज श्री जरासंध जन्मोत्सव, स्थान -  धर्मकुर सभा ऑफ़ इंडिया राजगीर सप्तपर्णी बिहार में 12 एवं13 नवम्बर 2024 को आयोजित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के माननीय मंत्री सहकारिता एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉक्टर प्रेम कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं महाराज श्री जरासंध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती के साथ शुरुआत की। मंच का संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रौशन ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने संगठन की मजबूती ग्राम स्तर तक करने चंद्रवंशियों में शिक्षा एवं रोजगार के प्रति लगाव पर बल दिया। वही संगठन के बल पर राजनीतिक भगीदारी बढ़ाने के लिए लोगों से आवहान किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक बुराई नशा एवं जुआ से नहीं पीढ़ी को दूर रहने की सलाह दी इसमें अभिभावकों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। वर्ष 2024-2025 को संगठन पर्व के रूप में "महासभा चला गाँव की ओर" का उन्होंने नारा दिया। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया एवं लोगों को लाभ लेने की सलाह दी। युवाओं को बाप_दादाओ के संगठन को और जीवंत एवं मजबूत करने के लिए आगे आने का उन्होंने आहवन किया। महामंत्री रण

विजय रोशन ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के प्रस्ताव को प्रस्तुत किया एवं आये अतिथियों के लिए स्वागत भाषण दिया। महाराज जरासंध जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की मांग की गई। जातीय गजट में कहार शब्द को विलोपित कर सिर्फ चंद्रवंशी शब्द की मांग राज्यों/केंद्र सरकार से और राजगीर में महाराज श्री जरासंध के अखाड़ा आदमकद प्रतिमा एवं म्यूजियम के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और बिहार की एनडीए सरकार को
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन का प्रस्ताव पारित किया गया। महासभा के दूसरे राष्ट्रीय महामंत्री नीलम सिंह, चंद्रवंशी, सुदेश चंद्रवंशी और संजय सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ चंद्रवंशी, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, असम प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी एवं दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी और महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा राज्यों में संगठित गतिविधि एवं स्थिति की रिपोर्टिंग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी मोहन सिंह, अर्जुन सिंह, अरुण वर्मा, श्याम किशोर भारती, राजेश कुमार, शिवपूजन जी, बाल्मीकि चंद्रवंशी, चुन्नू जी, देवेंद्र जी, बच्चू चन्द्रवंशी, प्रकाश चन्द्रवंशी सहित रंजीत राज उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। राष्ट्रीय कार्य समिति को सफल बनाने में अहम भूमिका श्याम किशोर भारती, दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, डॉक्टर सुबोध चंद्रवंशी, भागवत चंद्रवंशी, प्रदीप चन्द्रवंशी, श्याम देव चन्द्रवंशी, सिंटू चंद्रवंशी सहित कई चंद्रवंशियों की हम भूमिका रही। 13 नवंबर को राजनीतिक/सामाजिक के आर्थिक प्रस्ताव को खुला अधिवेशन में सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात 1:00 बजे अपराह्न में महाराज श्री जरासंध भगवान की भव्य शोभा यात्रा प्रेम कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में चंद्रवंशियों ने भाग लिया।

                                सधन्यवाद सहित! 

                       #Whistleblowerranjeet

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                              –Advertisment–


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिक्षा व्यवस्था पर खतरा — खतरनाक हालत में स्कूल भवन, तत्काल कार्रवाई की अपील

कन्या मध्य विद्यालय, जगदीशपुर के अत्यंत जर्जर भवन को अविलंब ध्वस्त कर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित क...