भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव के अध्यक्षता में आंतरिक मद की राशि से क्रय कर सभी 18 वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया गया। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों को डायरी और पेन, जबकि सफाई कर्मियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। बतादें कि नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना का पत्रांक - 4334, दिनांक - 22.08.2015 के आलोक में वित्तीय वर्ष 2015–16 में राज्य के सभी नगर निकायों के सभी वार्ड पार्षदों के लिए लैपटॉप/टेबलेट/आईपैड क्रय करने की स्वीकृति के संबंध
में कार्यपालक पदाधिकारी को आदेशित किया गया था। उक्त वित्तीय वर्ष में सभी पार्षदों को लैपटॉप मुहैया कराया गया। परन्तु एक लैपटॉप की औसत उम्र 3 से 5 साल होती है, लेकिन अच्छी देखभाल और उपयोग के आधार पर यह 4 से 7 साल या उससे भी ज़्यादा चल सकता है। हालाँकि, हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर की ज़रूरतें बदलने से यह 3-5 साल में अप्रचलित (obsolete) हो सकता है। सभी वार्ड पार्षदों के लैपटॉप एक दशक से उपयोग करने से अप्रचलित (obsolete) हो चुका था। इस कारण उक्त पत्र के आलोक में ही कार्यपालक पदाधिकारी जगदीशपुर द्वारा बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति के बैठक में वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान समय में नगर निकाय क्षेत्रों में योजनाओं के समुचित पर्यवेक्षण एवं Recordkeeping के दृष्टिकोण से सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को नया लैपटॉप दिया गया। इन लैपटॉप की मदद से पार्षद अपने-अपने वार्ड से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकेंगे, और जनहित से जुड़े कार्य को करने में सहूलियत होगी।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।




Congratulations Brother
जवाब देंहटाएं