कन्या मध्य विद्यालय जगदीशपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस - रंजीत राज
भोजपुर: कन्या मध्य विद्यालय जगदीशपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 09:00 बजे विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं तिरंगा गीत प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या श्रीमती रीना कुमारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर जोर दी। छात्राओं ने नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के
माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और रंग-बिरंगी सजावटों से सजाया गया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष प्रण लेकर किया गया, जिसमें उन्होंने देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया। कन्या मध्य विद्यालय जगदीशपुर में यह आयोजन न केवल शिक्षकों और छात्राओं के लिए
प्रेरक रहा, बल्कि पूरे विद्यालय में गणतंत्र दिवस की गरिमा और उत्सव का माहौल बनाए रखा। अंत में शिक्षक सौरभ कुमार ने झंडात्तोलन में आये सभी के प्रति आभार ज्ञापित किये। इस मौके पर मेरे सहित विद्यालय के सचिव श्रीमती मालती देवी, सदस्य - जोनी देवी शिक्षकगण - वीणा सहाय, इन्दु कुमारी, सौरभ कुमार, सोनी कुमारी, हरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
सधन्यवाद सहित!
#Whistleblowerranjeet



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें