सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाजीपुर में अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा का भव्य सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

शिक्षित एवं संगठित समाज ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है - रंजीत राज

                                    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

📍 हाजीपुर/वैशाली

अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, हाजीपुर (बिहार) द्वारा आयोजित भव्य सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ० प्रेम कुमार जी के सानिध्य में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन समाज की एकता,

शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रतिभाओं का सम्मान न केवल उनके परिश्रम का गौरव है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रौशन, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (दक्षिण बिहार) कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सम्मेलन को संबोधित
करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, युवाओं के मार्गदर्शन तथा शिक्षा के प्रसार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                        सधन्यवाद सहित! 
                            #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज