समाज के शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान हेतु बनी रणनीति - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 पटना/बिहार
बिहार विधानसभा स्थित विस्तारित भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बिहार कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने की। बैठक
में संगठन की मजबूती, समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, युवा एवं महिला सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि शिक्षित, संगठित एवं जागरूक समाज ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चन्द्रवंशी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रौशन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी, शिवपूजन राम पप्पू जी, संतोष कुमार चन्द्रवंशी, प्रतीक कुमार, प्रकाश कुमार चन्द्रवंशी, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें