सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व के सभी लाभुकों को राशि भुगतान सुनिश्चित करवाना मेरी प्राथमिकता है - रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना का पूर्व के लंबित लाभुकों को जल्द हो राशि भुगतान - रंजीत राज

भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर अंतर्गत आवास विहीन लोगों के लिए शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत प्रत्येक लाभुक व्यक्ति को 2,000,00 रुपये का राशि देने का प्रावधान है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति का अपना पक्का घर का सपना पूर्ण हो सके। नगर पंचायत अंतर्गत पूर्व में चयनित सभी लाभुकों को बकाया राशि जल्द से जल्द भुगतान करने के संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जगदीशपुर, भोजपुर को पत्रांक - 63 दिनांक - 04.01.2025 को पत्राचार किया। वर्षो पूर्व

बहुत से लाभुकों का प्रथम क़िस्त का राशि भुगतान के बाद द्वितीय क़िस्त की राशि भुगतान ही नहीं किया गया है। इसी तरह से किसी का तृतीय किस्त एवं किसी का चतुर्थ क़िस्त का राशि बकाया है। नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत बहुत से लाभुक वैसे भी है, जो प्राप्त राशि से ज्यादा का कार्य करा दिए है। मेरे द्वारा प्रेषित पत्र में जिन लाभुकों का राशि बकाया है। उनको चिहिन्त करके क़िस्तवार राशि भुगतान करने का मांग किया गया है, कि जिनका द्वितीय क़िस्त की राशि है, उनको तृतीय किस्त की राशि जिनका तृतीय किस्त बकाया है उनको चतुर्थ (अंतिम) किस्त का राशि भुगतान किया जाए। इसी प्रक्रिया से भुगतान करके पूर्व के चयनित सभी लाभुकों को राशि भुगतान करके प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 1.0 प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कराया जाए। मेरे द्वारा किया गया पत्राचार में इस बात से भी कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया गया है कि किसी व्यक्ति विशेष के आदेश से द्वितीय किस्त का राशि 1,000,00 रुपयें का भुगतान नहीं किया जाए। इस तरह से अगर होता है तो नगर पंचायत जगदीशपुर का छवि धूमिल एवं अवैध राशि उगाही का प्रबल संभावना हो सकती है तथा वार्ड पार्षदों को भी वार्ड के लाभुकों का आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उक्त प्रक्रिया के तहत लाभुकों को राशि भुगतान होगा तो, लाभुकों को नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा तथा किसी का सिफारिश एवं शिकायत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                 सधन्यवाद सहित! 
                           #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

PM आवास शहरी योजना - 2.0 का 2nd फेज : भोजपुर के नगर पंचायत जगदीशपुर को ₹3.04 करोड़ की स्वीकृति, लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पहली किस्त

बिहार सरकार ने 45 BLC परियोजनाओं के लिए ₹233.05 करोड़ जारी किए, भोजपुर जिले के नगर पंचायत जगदीशपुर को भी मिली बड़ी सौगात - रंजीत राज