रविवार, 26 जनवरी 2025

महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई

राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा का हुआ बैठक

पटना : राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती डॉ प्रेम कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा और बिहार सरकार के मंत्री के सरकारी आवास 3 सर्कुलर रोड पटना में 1:00 बजे अपराह्न से मनाई गई। जिसमें बिहार के 38 जिलों से 32 जातियों के पिछड़ा नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लेकर दोनों महान सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन जी ने किया। माननीय मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं जननायक कपिल ठाकुर जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आजादी से पहले देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका सुभाष चंद्र बोस की रही है, तो वही आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत में शोषितों,वंचितों अति पिछड़ा, गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले नायक के रूप में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की रही है। देश के यशस्वी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दो उपेक्षित महापुरुषों का सम्मान वर्षों बाद किया। सुभाष चंद्र बोस की गोपनीय फाइल/दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन कर सार्वजनिक करने का काम एवं जॉर्ज पंचम की जगह कर्तव्य पथ पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगवाया। वही कर्पूरी जी को मरणोपरांत भारत रत्न देकर बिहार सहित देश के अतिपिछड़ों का सम्मान किया। सभा का संचालन करते हुए रणविजय रोशन ने कहा कि_शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशा होगा। श्रद्धांजलि सभा को लक्ष्मी प्रजापति, शीला पंडित, नीलम सिंह चंद्रवंशी, गणेश कुमार राम, शिवपूजन राम, हरेराम चंद्रवंशी, रंजीत राज जी, कृष्ण कुमार, रघुवंश जी, प्रकाश जी सासाराम, खारिया कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अखिलेश विद्यार्थी, जिला परिषद सदस्य कुंदन कुमार, संजय निषाद, खगड़िया संसारपुर पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शाह ,सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                    सधन्यवाद सहित! 
                           #Whistleblowerranjeet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिक्षा व्यवस्था पर खतरा — खतरनाक हालत में स्कूल भवन, तत्काल कार्रवाई की अपील

कन्या मध्य विद्यालय, जगदीशपुर के अत्यंत जर्जर भवन को अविलंब ध्वस्त कर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित क...