सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सी० एल० टी० सी० कर्मी द्वारा वार्ड पार्षदों सहित लाभुकों को भी गलत जानकारी देकर गुमराह किया जाता है।

सी० एल० टी० सी० कर्मी के तबादला के लिए वार्ड पार्षदों ने किया पत्राचार - रंजीत राज

भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर में 3 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव के प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना में मनमर्जी एवं स्वेच्छाचारिता से तंग होकर 12 माननीय वार्ड पार्षदों ने तबादला के लिए परियोजना पदाधिकारी - सह- अपर निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार पटना को पत्राचार किये हैं। अपर निदेशक को प्रेषित

शिकायती आवेदन में उनके व्यवहार एवं कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाया गया है, वार्ड पार्षदों के द्वारा कहा गया है कि 2 वर्षों से अधिक समय से लाभुकों को बकाया राशि भुगतान नहीं किया जाता है। वार्ड पार्षदों सहित लाभुकों को भी गलत जानकारी देकर गुमराह किया जाता है। उक्त कर्मी के द्वारा मनमर्जी तरीके से लाभुकों का सूची तैयार किया जाता है इनके कार्यशैली के कारण बहुत से लाभुकों को बरसात के मौसम एवं ठंडी के मौसम में अर्धनिर्मित आवास पर तिरपाल एवं चिमकी डालकर काफी कठिनाई से गुजर-बसर करना पड़ता है। सरकार द्वारा इनको प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के लाभुकों को मकान निर्माण में सहयोग कर तत्परता से आवास का निर्माण करवाना है। निर्माण कराये जा रहे हैं आवास का निरीक्षण कर, किस्तवार राशि भुगतान का सूची तैयार कर सक्षम पदाधिकारी से राशि लाभुकों के खाता में डालवाना है। परंतु इनके द्वारा अपने दायित्व के विरुद्ध कार्य कर उल्टे वार्ड पार्षदों को धमकाया जाता है कि नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार में रिश्तेदार है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है। इस मामला को वार्ड पार्षदों के मासिक बोर्ड बैठक में भी उठाया गया था, इसके बावजूद भी यह अपने व्यवहार एवं दायित्व में बदलाव नहीं किये। इनके इस तरह के रवैया के लिए कहीं न कहीं नगर पंचायत प्रशासन भी जिम्मेवार है। नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर के कुल 18 वार्ड पार्षदों में से जिन वार्ड पार्षदों ने शिकायती आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं वो वार्ड संख्या - 08 के श्री गोविंद कुमार, वार्ड संख्या -12 श्रीमती अजीता देवी,  वार्ड संख्या -15  अनवारूल हक, वार्ड संख्या -16 सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या - 17 श्रीमती कशिश कुमारी सोनी एवं वार्ड संख्या - 18 जरीना खातून हैं।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                    सधन्यवाद सहित! 
                           #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज