सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पंचायत जगदीशपुर में सहयोग शिविर का सफल आयोजन, वार्ड 02 से 06 तक के नागरिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

"सहयोग शिविर में जनता की समस्याओं पर हुई सुनवाई,  पार्षद रंजीत राज ने त्वरित निष्पादन की उठाई मांग" 
    
                            

                                       ब्रेकिंग न्यूज़

📍 भोजपुर/बिहार  

भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर कार्यालय के सभागार में बुधवार को सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 02, 03, 04, 05 एवं 06 के साथ ही अन्य वार्ड का भी नागरिकों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं तथा स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना था। पार्षद होने के नाते मेरे द्वारा शिविर में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने वार्ड के नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया। बतादें कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बेहतर समन्वय से ही नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
👉 रंजीत राज ने क्या कहा
सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने की एक सराहनीय पहल है। मैने आग्रह किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
"जनसेवा ही मेरी प्राथमिकता है। वार्ड संख्या 06 के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान कराना मेरा दायित्व है और इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।"
👉 कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया भरोसा
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार संबंधित शाखाओं को भेजा जाएगा तथा प्रत्येक आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
👉 जनहित में प्रभावी पहल
नगर पंचायत द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आम लोगों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद बढ़ती है तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद भी मजबूत होता है। इस मौके पर गौतम कुमार, रवि रान्या, राम तपस्या, राजकुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                        सधन्यवाद सहित! 
                      #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज