महंती मठिया एवं मिश्र टोली में लंबे समय से खराब पड़ी लाइटों को कराया गया दुरुस्त, स्थानीय लोगों ने जताई प्रसन्नता
ब्रेकिंग न्यूज़
📍 भोजपुर/बिहार
📍 भोजपुर/बिहार
नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या-06 अंतर्गत महंती मठिया एवं मिश्र टोली क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर मेरे द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र मरम्मत की मांग की गई थी। मेरे पत्र पर नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त 2026 को मिस्त्री भेजकर खराब
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया। बतादें कि मेरे द्वारा पत्रांक - 124, दिनांक - 11 जुलाई 2026 के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर को दिए गए आवेदन में बताया गया था कि वार्ड क्षेत्र के महंती मठिया एवं मिश्र टोली में कई स्ट्रीट लाइटें खराब रहने के कारण रात के समय अंधेरा बना रहता है। इससे स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत अथवा आवश्यकता के अनुसार नई लाइट लगाने का अनुरोध किया गया था। नगर पंचायत द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को स्थल पर भेजा गया और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई। इससे क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था में सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है।
पार्षद ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति जताया आभार
जनप्रतिनिधि के रूप में वार्डवासियों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है। स्ट्रीट लाइट की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मिस्त्री भेजकर मरम्मत कराने के लिए
नगर पंचायत जगदीशपुर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। वार्ड की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेगा, ताकि वार्डवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों ने भी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होने पर राहत व्यक्त करते हुए नगर पंचायत प्रशासन एवं वार्ड पार्षद के प्रति धन्यवाद जताया।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें