शिक्षा समिति अध्यक्ष रंजीत राज ने किया ध्वजारोहण, प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी ने शिक्षा और संस्कार को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव
ब्रेकिंग न्यूज़
📍 भोजपुर/बिहार
📍 भोजपुर/बिहार
नगर पंचायत जगदीशपुर अंतर्गत वार्ड संख्या - 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तिरंगा फहराते हुए मन गर्व और देशभक्ति की भावना से भर उठा। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान इस पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया।
👉 रंजीत राज
शिक्षा और संस्कार ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं। विद्यालय की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय के विकास में आवश्यक सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
👉 श्रीमती रीना कुमारी
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना देना विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक सौरभ कुमार, सोनी कुमारी, इन्दु देवी, मनोज राम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती मालती देवी, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास को मजबूत करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
जय हिंद! 🇮🇳


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें