सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वार्ड संख्या – 06 में चापाकलों की मरम्मती व पियाऊ व्यवस्था की मांग

पार्षद ने पत्रांक– 102 के माध्यम से उठाया मुद्दा, गर्मी में बढ़ी आमजन की परेशानी

                                   🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

📍 जगदीशपुर/भोजपुर 

नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या – 06 में पेयजल संकट को लेकर मेरे द्वारा पहल करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को पत्रांक – 102, दिनांक – 23.03.2026 को आवेदन प्रेषित किया गया है। बतादें कि वार्ड संख्या – 06 में कई चापाकल वर्तमान में खराब एवं अनुपयोगी स्थिति में पड़े हुए हैं, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए यह समस्या गंभीर हो गई है। इसके अतिरिक्त वार्ड के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों — जैसे चौक-चौराहा, बाजार क्षेत्र, मंदिर परिसर एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए पियाऊ (पेयजल) की समुचित व्यवस्था नहीं है।

इस संबंध में मेरे द्वारा मांग की गई है कि —

✔️ सभी खराब चापाकलों की अविलंब मरम्मती कराई जाए

✔️ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पियाऊ (पेयजल) की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए 

ताकि आम नागरिकों को इस गर्मी में राहत मिल सके।

🟢 कार्यपालक पदाधिकारी का बयान

कार्यपालक पदाधिकारी अनिरूध कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों में वार्ड तहसीलदार के माध्यम से सर्वे कराकर चापाकलों की मरम्मती एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पियाऊ (पेयजल) की व्यवस्था की जाएगी।


हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                सधन्यवाद सहित! 
                      #Whistleblowerranjeet

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज

📢 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि अटकी, पार्षद ने उठाया गंभीर मुद्दा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रथम किश्त नहीं मिलने से लाभुक महिलाएं परेशान - रंजीत राज

जगदीशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की NGO बहाली पर उठे सवाल, विभागीय आदेश के बावजूद 06 महीने से कार्रवाई नहीं

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद 12 वार्ड पार्षदों का संयुक्त आवेदन, कार्रवाई नहीं होने पर फिर दिया स्मार-पत्र - रंजीत राज