गुरुवार, 12 मार्च 2026

तीन वर्षों के सरकारी फंड का हिसाब मांगा, जगदीशपुर नगर पंचायत में पारदर्शिता को लेकर उठी आवाज

वार्ड पार्षद रंजीत राज ने प्रशासन से मांगा मदवार विवरण, बोर्ड बैठक से पहले वित्तीय स्थिति स्पष्ट करने की मांग   

                                      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

📍 जगदीशपुर/भोजपुर 

नगर पंचायत जगदीशपुर में वित्तीय पारदर्शिता को लेकर मेरे द्वारा पत्रांक - 100 दिनांक - 12.03.2026 को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर को पत्र लिखकर पिछले तीन वित्तीय वर्षों में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बजट मदों के अंतर्गत प्राप्त राशि, व्ययित राशि तथा वर्तमान शेष राशि का मदवार विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। बतादें कि नगर पंचायत में जल्द ही बोर्ड बैठक आयोजित होने की संभावना है, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। आगामी बैठक से पहले सभी माननीय पार्षदों को नगर पंचायत की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी मिलना जरूरी है, ताकि विकास योजनाओं और बजट से जुड़े मुद्दों पर ठोस और तथ्यात्मक चर्चा हो सके। अपने पत्र में यह भी उल्लेख किये है कि पिछले तीन वर्षों में नगर पंचायत को विभिन्न विकास योजनाओं के तहत जो राशि प्राप्त हुई है, उसके उपयोग और शेष राशि की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे नगर निकाय के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा विकास योजनाओं की समीक्षा भी बेहतर तरीके से हो सकेगी। मेरा मानना है कि यदि यह वित्तीय विवरण समय पर उपलब्ध कराया जाता है, तो आगामी बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे। अब सबकी नजर नगर पंचायत जगदीशपुर प्रशासन पर टिकी है कि पार्षद द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कब तक कार्रवाई होती है।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।


                                सधन्यवाद सहित! 
                         #Whistleblowerranjeet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तीन वर्षों के सरकारी फंड का हिसाब मांगा, जगदीशपुर नगर पंचायत में पारदर्शिता को लेकर उठी आवाज

वार्ड पार्षद रंजीत राज ने प्रशासन से मांगा मदवार विवरण, बोर्ड बैठक से पहले वित्तीय स्थिति स्पष्ट करने की मांग