माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार जी ने सौंपी जिम्मेदारी, रंजीत राज बने राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय मंत्री
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 पटना/बिहार
बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार जी के द्वारा सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाने पर मुझे राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। बतादें कि मेरे द्वारा नगर पंचायत जगदीशपुर के पार्षद के रूप में सभी वर्गों के लिए कार्य करते हुए लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। समाज के प्रति समर्पण और
संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व माननीय के द्वारा मुझे अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, (दक्षिण बिहार) के प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी भी दी गई थी, जिसका हम सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मै माननीय डॉ० प्रेम कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। संगठन को मजबूत बनाने, अतिपिछड़ा समाज के अधिकारों की रक्षा करने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री (मुख्यालय) रणविजय रौशन एवं अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने बधाई देते हुए इसे समाज के लिए गौरव की बात बताया है।इसके लिए आप सभी लोगों को मै अपने प्रफ्फुलित हृदय से अभिनंदन करता हूँ।
.jpg)
.jpg)
.jpg)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें