कन्या मध्य विद्यालय में प्रगति-पत्रक वितरण समारोह के दौरान मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 जगदीशपुर/भोजपुर
नगर पंचायत जगदीशपुर क्षेत्र स्थित कन्या मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम के साथ वार्षिक मूल्यांकन उपरांत छात्राओं के बीच प्रगति-पत्रक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्राएं अपने प्रगति पत्र पाकर काफी उत्साहित नजर आईं। कार्यक्रम में बेहतर अंक
![]() |
| प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा प्रगति-पत्रक देते हुए |
प्राप्त करने वाली और सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाली छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रगति-पत्रक देकर सम्मानित किया गया। इससे अन्य छात्राओं में भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। बतादें कि इस समारोह में मै रंजीत राज, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सह नगर पंचायत जगदीशपुर पार्षद - 06 एवं सचिव मालती देवी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और नियमित पढ़ाई ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। प्रगति पत्र केवल अंक नहीं बताता, बल्कि यह पूरे वर्ष की मेहनत, अनुशासन और प्रयास का परिणाम होता है। मैंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी ने छात्राओं से कहा कि हर विद्यार्थी में कुछ विशेष प्रतिभा होती है, इसलिए बच्चों को हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। । इस मौके पर मेरे सहित विद्यालय के सचिव श्रीमती मालती देवी, सदस्य - जोनी देवी शिक्षकगण - वीणा सहाय, इन्दु कुमारी, सौरभ कुमार, सोनी कुमारी, हरेन्द्र राम सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।



.jpg)
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें