सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनहित के राशि गबन करने वालों से कभी समझौता नही - रंजीत राज

इसी फोटो और एक विडियो क्लिप को लेकर जितेन्द्र कुमार (गुप्ता स्टूडियो) के द्वारा मुझ पर भ्रष्टाचारियों के साथ मिलने का आरोप लगाया गया है जो सरासर गलत है - रंजीत राज भोजपुर: जगदीशपुर नगरपालिका आम चुनाव 2022 के चुनावी दंगल में सभी पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मत देने का मांग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.09.2022 को सुबह के समय मेरे वार्ड के नारायण तिवारी उर्फ घुरुल मिश्रा के द्वारा फोन किया गया कि भैया कुछ आदमी आपसे मिलना चाहते हैं और आपका दरवाजा बंद है तो आप आकर मिल ले। नारायण तिवारी उर्फ घुरूल मिश्रा के फोन से ही मेरी सुबह का नींद खुली। मैंने आकर दरवाज़ा खोला तो दो चार व्यक्ति थे, जिसमें कुछ मेरे वार्ड के तथा तथा कुछ दूसरे वार्ड के सभी व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर बैठे, आने का कारण जानने का अभी पूछ ही रहा था तब तक मुख्यपार्षद प्रत्याशी रीता कुमारी भी मेरे घर के अंदर आ गई। रीता कुमारी के आने के बाद पता चला कि मेरे वार्ड के व्यक्ति तथा दूसरे वार्ड के व्यक्ति वोट के लिए रीता कुमारी के साथ चुनावी प्रचार कर रहे थे। दरवाजे पर आए हुए प्रत्याशी एवं व्यक...

जिसका मुझे आशंका था, वह विरोधियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया - रंजीत राज

जिसका मुझे आशंका था, वह विरोधियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया - रंजीत राज

श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाडी में अन्नप्राशन भोज का आयोजन किया गया।

मंदिर में श्री बांके बिहारी का अलौकिक शृंगार किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा - रंजीत राज

दूधनाथ बाबा मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

जितने वृक्ष लगाएंगे उतना, प्रदूषण कम होगा - रंजीत राज

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आय-व्यय का मांगा ब्यौरा - रंजीत राज

बिहार नगरपालिका प्रकटीकरण अधिनियम 2008 भी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का हवाला देता है - रंजीत राज ---------------------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर भोजपुर को दिनांक 01.11.2020 से आदिनांक तक का विभिन्न तरह के विकास कार्यों के लिए मदवार प्राप्त राशि एवं व्यय राशि का  ब्यौरा  कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा। ब्यौरा मांगने का मुख्य वजह यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत सी योजनाओं का राशि प्राप्त होने के बाद भी स्थलीय रूप से कार्य पूर्ण नहीं कराया गया जबकि राशि का निकासी कर ली गई है। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करने पर कार्यालय कर्मी तथा कार्यपालक पदाधिकारी के बातों में विरोधाभास होता है। उक्त अवधि में राशि प्राप्त हुई या नहीं इसके बारे में कभी भी बोर्ड बैठक में नहीं बताया गया तथा कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जानकारी नहीं देकर अपने कर्तव्यहीनता तथा स्वेच्छाचारिता को अपनाया गया है। मेरे द्वारा पत्राचार कर इस वाक्या से अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, जिला पदाधिकारी भोजपुर सहित प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आव...

रेसर बॉय क्लब के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया - रंजीत राज

आपकी सफलता आपका सोच है - रंजीत राज -------------------------------------------------------------------------- भोजपुर : नगर पंचायत जगदीशपुर के दयाराम पोखरा के समीप रेसर बॉय क्लब के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास व दूर दराज से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया। बतादें कि आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव (निवर्तमान मुख्य पार्षद नगर पंचायत जगदीशपुर) द्वारा व्हिसल बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह दौड़ प्रतियोगिता तीन चरणों में क्रमश: 2000 मीटर, 1500 मीटर और 500 मीटर की थी। 2000 मीटर वर्ग में राहुल यादव, श्यामबली राजभर व अभी यादव ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही 1500 मीटर वर्ग में सोनू यादव, रोहित राजभर व धनजी यादव ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 500 मीटर वर्ग में सुनील पाल, सोनू यादव व श्रीकृष्ण राजभर ने पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही लड़कियों के द्वारा 500...

कन्या मध्य विद्यालय में झंडात्तोलन कार्यक्रम में हुआ शामिल - रंजीत राज

स्वाधीनता का ठीक प्रकार से पालन तभी हो सकता है जब हम ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण करके देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव रखें - रंजीत राज ------------------------------------------------------------------------- भोजपुर: नगर पंचायत जगदीशपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या - 06 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। झंडात्तोलन प्राचार्या श्रीमती रीना कुमारी द्वारा मेरे एवं समस्त विद्यालय के शिक्षकगण की उपस्थिति मे किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडोत्तोलन करने के  बाद प्राचार्या श्री कुमारी ने कहा कि हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमें यह आजादी वीर योद्धाओं के शहादत के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के कई वीर सपूतों, बेटियों ने अपनी जान तक देश के लिए न्यौछावर कर दी। महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तात्या टोपे, मंगल पाण्डेय, सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य के संघर...