सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानाचार्या रीना कुमारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कन्या मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस - रंजीत राज

भोजपुर : जगदीशपुर नगर के वार्ड संख्या - 06 में कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडात्तोलन का कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्या रीना कुमारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या रीना कुमारी ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व छात्राओं को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रदेव कुमार सिंह ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण-राज्य का दर्जा
मिला था। साथ ही विद्यालय परिवार के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना भी की गयी। बतादें कि माँ सरस्वती की पूजा से हमारी बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। अंत में शिक्षक चन्द्रदेव सिंह जी ने

झंडात्तोलन में आये सभी के प्रति आभार ज्ञापित किये। इस मौके पर मेरे सहित विद्यालय के सचिव श्रीमती मालती देवी, शिक्षकगण वीणा सहाय, इन्दु कुमारी, चन्द्रदेव कुमार सिंह, सोनी कुमारी, सुगंधा कुमारी,अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।

                                –Advertisment–  


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वार्ड पार्षदों की एकजुटता से मिली जीत✌️

वार्ड पार्षदो का शिकायत लाया रंग, सी० एल० टी० सी० कर्मी श्री स्वतंत्र कुमार यादव का हुआ तबादला- रंजीत राज

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के प्रथम फेज में चयनित 219 लाभुकों का करनी है जांच

प्रधानमंत्री आवास  योजना शहरी  2.0 में अनियमितता पर की गई जांच की मांग - रंजीत राज

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को राशि आवंटन की मांग तेज

309 स्वीकृत लाभुकों की सूची विभाग को भेजे जाने के बाद बढ़ी प्रशासनिक हलचल - रंजीत  राज