🚩जय श्री राम के जयकारों से गूंजा जगदीशपुर - रंजीत राज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
📍 जगदीशपुर/भोजपुर
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी का पावन पर्व हम सभी के लिए श्रद्धा, मर्यादा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी
 |
| दिनेश केशरी, रंजीत राज और जितेंद्र जस्टिस। |
महत्वपूर्ण अवसर है। इसी पावन अवसर पर हमारे नगर जगदीशपुर में श्री रामनवमी समिति के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्साह और
 |
| सूरज कुमार द्वारा एक सेल्फी |
भक्ति का अद्भुत वातावरण बना हुआ था। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली यह शोभा यात्रा अपनी भव्यता, सुसज्जित झांकियों और अनुशासित व्यवस्था के लिए विशेष पहचान बनाई है। शोभा यात्रा में झांकी के माध्यम से
 |
| महंत रामजीवन दास जी महाराज द्वारा सम्मानित हुए अनुराग कुमार |
भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि और “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा नगर
.jpg) |
| शोभा यात्रा में रामभक्तो द्वारा खीर वितरण किया गया। |
एक दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठा। मेरे लिए यह क्षण अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि मैं भी अपने मित्रों के साथ इस भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित हुआ। ऐसे आयोजनों में भागीदारी हमें अपनी परंपराओं से जोड़ती है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
 |
| भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर ओर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष। |
नगर के युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा था। जगह-जगह स्वागत द्वार, सेवा शिविर एवं शर्बत की व्यवस्था थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की इंतजाम की गई थी। इस शुभ अवसर पर दिनेश कुमार केशरी, जितेन्द्र जस्टिस, मुकेश कुशवाहा, रंजन सिंह, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, रमेश प्रसाद, पवन कुमार सोनी, आशीष कुमार, मनीष कुमार टिंकू, सूरज कुमार गुप्ता एवं अन्य रामभक्त उपस्तिथ थे।
जय श्री राम 🚩
हमारी खबरों को अपने फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को शेयर जरूर करें।
जय श्री राम
जवाब देंहटाएंजय श्री राम
हटाएं